बढ़ते वजन और किडनी की समस्या के लिए रामबाण है अर्जुन की छाल, जानें 5 फायदे

Summary :

Arjun ki Chaal Benefits: अर्जुन की छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि की तरह किया जाता है। कई रिसर्च में यह पता चला कि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड नाम का एक केमिकल होता है। इस केमिकल की वजह से ही अर्जुन की छाल हार्ट प्रॉब्लम्स को दूर रखने में मदद करता है। इसके सेवन से हाई बीपी और कोलेस्ट्रोल के साथ कई बीमारियों से राहत मिलती है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। आइए जानते हैं, अर्जुन की छाल के फायदे और इसे पीने का सही तरीका। Arjun ki Chaal Benefits: अर्जुन…

Arjun ki Chaal Benefits: अर्जुन की छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि की तरह किया जाता है। कई रिसर्च में यह पता चला कि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड नाम का एक केमिकल होता है। इस केमिकल की वजह से ही अर्जुन की छाल हार्ट प्रॉब्लम्स को दूर रखने में मदद करता है। इसके सेवन से हाई बीपी और कोलेस्ट्रोल के साथ कई बीमारियों से राहत मिलती है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। आइए जानते हैं, अर्जुन की छाल के फायदे और इसे पीने का सही तरीका।

Arjun ki Chaal Benefits: अर्जुन की छाल से मिलते हैं ये फायदे

Arjun ki chaal Ayurvedic benefits
Arjun ki chaal Ayurvedic benefits (Source: social media)

1. दिल के लिए फायदेमंद

अर्जुन की छाल दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह दिल की सेहत को सुधारने में मदद करती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है। रोजाना इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

2. शुगर कंट्रोल

अगर आपको शुगर की समस्या है, तो अर्जुन की छाल का सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। यह शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिलती है।

Arjun Bark Juice for Heart
Arjun Bark Juice for Heart (Source: social media)

3. वजन कम करने में मददगार

अर्जुन की छाल का सेवन करने से मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम होता है। यह शरीर से एक्स्ट्रा फैट को जलाने में मदद करती है। इससे मोटापा तेजी से घटता है।

4. पाचन तंत्र को मजबूत करता है

अर्जुन की छाल पेट की समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है। यह कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।

5. किडनी को हेल्दी रखे

अर्जुन की छाल को किडनी के लिए बेहद फायदेमंद माना है। यह किडनी की सफाई करती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।

Arjun Bark Juice for Heart: अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का तरीका

Arjun bark juice for heart
Arjun bark juice for heart (Source: social media)

अर्जुन की छाल- 5-6 ग्राम

पानी- 500 ml

सबसे पहले अर्जुन की छाल को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे 500 ml पानी में डालकर उबालने के लिए रख दें. पानी को 10 से 15 मिनट यानी आधा होने तक अच्छी तरह उबालें।

अब इस काढ़े को छान लें और सुबह खाली पेट पिएं। आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

Also Read: सफेद बालों ने छीन ली है आपके चेहरे की रौनक, तो इन 5 नेचुरल तरीकों से करें काला

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।