Baisakhi Mehndi Design: बैसाखी पर हाथों में लगाएं ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)

Baisakhi Mehndi Design: भारत एक ऐसा देश है जहां हर त्योहार को दिल से मनाया जाता है। चाहे बात हो रंगों की होली की, दीयों की दिवाली की या फिर फसल की खुशबू से जुड़ी बैसाखी की। हर पर्व लोगों के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में उत्साह लेकर आता है। बैसाखी, खासतौर पर पंजाब और उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ एक कृषि पर्व नहीं, बल्कि नए जोश, नई शुरुआत और ढेर सारी खुशियों का प्रतीक है। बैसाखी के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, पारंपरिक पकवान बनते हैं, ढोल-नगाड़ों की थाप पर भंगड़ा-गिद्दा होता है। त्योहार के मौके पर महिलाएं खासतौर पर सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।

Baisakhi Mehndi Design: बैसाखी पर हाथों में लगाएं ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

1. Flower Mehndi Designs

Baisakhi Mehndi Design
Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)

फूलों वाली मेहंदी का डिजाइन बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। रमजान पर ऐसी वाली चांद और फूल पत्ती वाली मेहंदी हाथों पर प्यारी लगेगी। आपके बैसाखी के जोड़े के साथ ये वाली मेहंदी बैक हैंड की डिजाइन आपकी शोभा बढा सकती है।

2. Mandala Floral Mehndi

Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)
Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)

गोल टिक्की वाली मेहंदी पिछले कई सालों से ट्रेंड का हिस्सा है और ये आने वाले साल में भी लड़कियों की फेवरेट रहने वाली है। आप इस डिजाइन को अपनी हथेली पर सजा सकती हैं।

3. Simple Floral Mehndi

Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)
Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)

सिंपल बेल डिजाइन हाथों पर बेल की तरह फैली होती है, जो देखने में बेहद आकर्षक और सिंपल लगती है। इसे आप बहुत आसानी से और जल्दी लगा सकते हैं।

4. Arabic Floral Mehndi

Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)
Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)

आपके हाथों में ऐसी खूबसूरत अरेबिक और फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी का लुक अलग ही आएगा। बेल, फूल, पत्ती संग मांडला स्टाइल की मेहंदी काफी शानदार और लगाना आसान भी है।

5. Back Hand Floral Mehndi

Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)
Baisakhi Mehndi Design( Source: Social Media)

बैक हैंड वाली मेहंदी भी अपने आप में ही काफी खास है। रमजान थीम वाली इस चांद, सितारे, फूल, बेल वाली मेहंदी को बनाना बिगिनर्स के लिए भी बाएं हाथ का ही खेल है।

Also Read: Latest HathPhool Designs: ब्राइड्स के लिए बेस्ट हैं हाथ फूल के ये डिजाइंस, ग्लैमर और एलिगेंस का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।