Bedroom Decor Ideas in Hindi: अगर आप भी रात में नींद आने की समस्या से परेशान हैं, तो कहीं इसका कारण आपका बेड और रूम का माहौल तो नहीं है। हमारी नींद और अच्छी हेल्थ के लिए रूम की साफ़-सफाई के साथ-साथ उसमें डेकोरेशन होना भी बेहद ज़रूरी है। जब हम पूरे दिन थककर अपने घर आते हैं, तो हमारा बेडरूम वो जगह है जहां पर हम जाकर थोड़ी देर आराम करके अपना मूड अच्छा कर सकते हैं।
जिससे हमारा मन शांत होता है और हमें बेहद अच्छा महसूस होता है। कमरे में छोटी-छोटी चीजें जैसे बेडरूम का कलर, लाइटिंग और बिखरी हुई चीजें हमारे मूड को और ज्यादा खराब कर देती हैं। ऐसे में अगर आप रूम का माहौल सुकून भरा और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बेडरूम डेकोर टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपना बेडरूम सजा सकते हैं।
Bedroom Decor Ideas in Hindi: गर्मियों घर को सजाने के लिए बेस्ट आइडियाज

1. सही रंगों का चुनाव
अपने बेडरूम की दीवारों के लिए हमेशा शांत और सुंदर कलर का चुनाव करें, जो आपके कमरे को एक खूबसूरत लुक देगा। साथ ही आप यहां कुछ सुकून के पल भी बिता पाएंगे, इसके लिए आप हल्के नीले, पेस्टल हरे, क्रीम या ऑफ-व्हाइट जैसे रंग आंखों को सुकून देने वाले कलर चुन सकते हैं। ये रंग आपके कमरे को बड़ा व हवादार दिखाते हैं। अगर आप चाहें तो एक दीवार पर गहरा रंग या वॉलपेपर भी लगा सकते हैं।
2. पर्दों और बेडशीट
घर में ज्यादा सुकून के लिए आप सही रंग के पर्दे चुनें जितने ज्यादा पर्दे लाइट कलर के होंगे उतना ज्यादा आपको वहां सुकून मिलेगा। कपड़ों का टेक्सचर कमरे के माहौल को पूरी तरह बदल सकता है। गर्मियों में आप कॉटन और हल्के रंगों की बेडशीट का ही इस्तेमाल करें। इससे बेड पर बहुत ज्यादा गर्मी नहीं होगी। साथ ही ये कमरे के लुक को परफेक्ट बनाएंगे।
3. इंडोर प्लांट्स
अपने घर के माहौल को और ज्यादा खूबसूरत और शांत बनाने के लिए आप कमरे के कोने में या खिड़की के पास छोटे-छोटे पौधे जैसे स्नेक प्लांट, एलोवेरा या पीस लिली लगा सकते हैं। ये कमरे में हवा शुद्ध के साथ हरियाली भी लाएंगे।
4. दीवारों की सजावट

अपने बेडरूम को शांत और पीसफुल बनाने के लिए खाली दीवारों पर अपनी पसंदीदा पेंटिंग्स, फैमिली फोटो फ्रेम या कोई कलात्मक वॉल हैंगिंग लगा सकते हैं। ये आपके कमरे को बड़ा दिखाने के साथ-साथ सुंदर भी बनाता है, अगर कमरे में अच्छा खासा स्पेस है, तो आप बड़ा सा मिरर भी लगा सकते हैं।
5. खुशबू का महत्व
नींद और सुकून के लिए किसी भी जगह की महक का बहुत असर पड़ता है। जब आपके कमरे की स्मेल गुड और पॉजिटिव होती है, तो आपको वहां और ज्यादा सुकून मिलता है। कमरे में अच्छी खुशबू के लिए आप खुशबू वाली मोमबत्तियां, डिफ्यूज़र या ताजे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैवेंडर या मोगरे की खुशबू अच्छी नींद लाने में मदद करती है।
Also Read: क्या आपकी Balcony भी गलत दिशा में है? जानिए Vastu के अनुसार पौधों और Furniture को रखने का सही जगह


Download Android App
Download iOS App




