Balcony Vastu Tips: घर की बालकनी सबसे खुबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। कहा जाता है कि, ये जगह को साफ़-सुथरा रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। क्योंकि साफ़ बालकनी सकारात्मक ऊर्जा घर में लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी सिर्फ हवा और रोशनी के लिए नहीं होती है, बल्कि ये आपके घर की खुशहाली, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति को आकर्षित करता है। हालांकि, कुछ लोग घर की बालकनी में खराब सामान रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसका हमारे जीवन पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है।
वास्तु के अनुसार, हमारे जीवन में बालकनी की दिशा का भी बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, बालकनी में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए और इसकी सही दिशा क्या है।
Balcony Vastu Tips: बालकनी की दिशा चुनना

जब भी आप घर खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि बालकनी सही दिशा में होनी चाहिए या अगर आप अपना नया घर बनवा रहे हैं, तो बालकनी बनवाते समय उसकी दिशा पर ज़रूर ध्यान दें। वास्तु के अनुसार, पूर्व या उत्तर दिशा में बालकनी बनवाने की सबसे सही दिशा मानी जाती है। इन दिशाओं से सूर्य की सकारात्मक किरणें और ताजी हवा घर में आती हैं। अगर आपके घर में भी बालकनी इन दिशाओं में है, तो इसे हमेशा साफ-सुथरी और खुली रखें। इससे घर में सही ऊर्जा के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी आती है। इससे घर का वातावरण हल्का और ताजगी भरा महसूस होता है।
पौधों का सही स्थान
आपकी बालकनी में लगे पौधे न केवल उसकी सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी घर से दूर कर देते हैं। अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए तुलसी, मनी प्लांट और छोटे सजावटी पौधे बालकनी की उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि पौधे बहुत ऊंचाई वाले न हों और उन्हें सही जगह पर रखें। जिससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और मन को शांति मिलती है।

बालकनी की छत
जब भी आप अपने घर में बालकनी की छत बनवाएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि मुख्य घर यानी बिल्डिंग की दूसरी छतों से नीचे होनी चाहिए। इस तरह बालकनी बवनाना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। अपने घर की बालकनी की छत को हल्का झुका हुआ बनवाना चाहिए। इसका झुकाव उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ होना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस प्रकार बालकनी बनाने से घर में प्राकृतिक धूप आती है।
कैसे रखें पौधे और फर्नीचर?

अपने घर की बालकनी या बरामदे में छोटे गमले वाले पौधे ज़रूर लगाएं। इस जगह पर जमीन या दीवार पर फैलने वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि इससे अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही बहुत ज्यादा ऊंचे और भारी पौधे लगाने से बचना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा जल तत्व से जुड़ा होता है। ऐसे में आप यहां चीनी मिट्टी के छोटे गमले वाले और शीशे की बोतल में पानी वाले पौधे भी लगा सकते हैं। अगर बालकनी में फर्नीचर रखने का विचार बना रहे हैं, तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए।
Also Read: पुराना कलावा उतारते समय न करें ये गलतियां, जानें विसर्जन का सही धार्मिक नियम और तरीका


Download Android App
Download iOS App




