Simple Engagement Mehndi Design: अपनी सगाई में लगवाएं ये 5 सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन, हाथों में लग जाएंगे चार चाँद।

Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)

Simple Engagement Mehndi Design: मेकअप के लिए पार्लर तैयार है, ड्रेस रेडी है, घर में सभी मेंबर्स तैयार हैं लेकिन अभी तक दुल्हन के हाथों में मेहँदी के डिज़ाइन फाइनल नहीं हुए है। सगाई का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन जहाँ होने वाली दुल्हन अपने आउटफिट और मेकअप पर पूरा ध्यान देती है, वहीं हाथों की मेहंदी भी उसके लुक का एक बेहद ही खास हिस्सा होती है। आजकल भारी-भरकम और भरी हुई मेहंदी के बजाय ‘मिनिमल और सिंपल’ डिज़ाइन्स का क्रेज बढ़ गया है।

Simple Engagement Mehndi Design: अपनी सगाई में लगवाएं ये 5 सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन

1. Bel and Floral Mehndi

Simple Engagement Mehndi Design
Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)

यह मेहँदी का सदाबहार डिजाइन है. इसमें उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक एक सुंदर फूलों की ‘बेल’ बनाई जाती है. यह डिजाइन दिखने में जितना सिंपल है, रचने के बाद उतना ही क्लासी लगता है. यह उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है जो बहुत ज्यादा मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं।

2. Mandala Mehndi

Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)
Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)

हथेली के बीचों-बीच एक गोल ‘मंडला’ डिजाइन, जिसे आम भाषा में सूरज डिज़ाइन कहा जाता है और उंगलियों पर बारीक काम आजकल काफी ट्रेंड में है. यह डिजाइन सगाई की अंगूठी (Engagement Ring) की ओर सबका ध्यान खींचने में मदद करता है और फोटो में भी बहुत सुंदर दिखता है.

3. Jewellery Style Mehndi

Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)
Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)

इसमें मेहंदी को इस तरह लगाया जाता है जैसे आपने कोई हाथ-फूल या ब्रेसलेट पहना हो. कलाई पर चेन नुमा डिजाइन और बीच की उंगली तक जाती हुई बारीक लाइनें आपके हाथों को एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती हैं.

4. Arabic Mehndi

Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)
Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)

अरेबिक मेहंदी अपनी बोल्ड लाइन्स और खाली जगह के लिए जानी जाती है. अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन के लिए 5 मिनट में रचने वाली मेहँदी की कीप का इस्तेमाल किया जाता है और खली जगह को भरने के लिए हीना मेहँदी का, जो आपके हाथों को आकर्षिक बनाती है. सगाई के लिए आप केवल हथेली के एक तरफ से जाती हुई अरेबिक डिजाइन चुन सकती हैं. यह कम समय में लग जाती है और रचने के बाद बहुत डार्क और सुंदर दिखती है.

5. Finger Tip Mehndi

Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)
Simple Engagement Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आप चाहती हैं कि आपकी हथेली बिल्कुल साफ रहे, तो आप केवल अपनी उंगलियों पर हैवी और बारीक काम करवा सकती हैं। इसके साथ कलाई पर एक पतला सा ब्रेसलेट डिजाइन बनवाने से हाथ बहुत ही ग्रेसफुल लगते हैं.

सगाई की मेहंदी के लिए कुछ खास टिप्स:

अंगूठी का स्थान: अपनी सगाई की अंगूठी वाली उंगली, जिसे रिंग फिंगर भी कहते हैं. उस उंगली पर डिजाइन को थोड़ा हल्का रखें ताकि आपकी रिंग साफ नजर आए.

समय का ध्यान: सगाई फंक्शन से कम से कम 24-48 घंटे पहले मेहंदी लगवाएं ताकि उसका रंग गहरा और साफ़ आए.

नेचुरल मेहंदी: हमेशा ऑर्गेनिक या नेचुरल मेहंदी का ही उपयोग करें ताकि स्किन पर कोई रिएक्शन न हो.

Also Read: Jewellery Style Mehndi Design: शादी हो या पार्टी, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन, बढ़ जाएंगी हाथों की रौनक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।