Jewellery Style Mehndi Design: शादी हो या पार्टी, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन, बढ़ जाएंगी हाथों की रौनक

Summary :

Jewellery Style Mehndi Design: ट्रेडिशनल मेहंदी को मॉडर्न टच देने वाले ये पैटर्न्स हर उम्र की लड़कियों को खूब पसंद आ रहे हैं। तो चलिए, देखते हैं इस वेडिंग सीजन के सबसे स्टाइलिश और ट्रेंडी ज्वेलरी मेहंदी डिजाइंस। Jewellery Style Mehndi Design: शादी हो या पार्टी, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन 1. Back Hand Mehndi ज्वेलरी डिजाइन की मेहंदी, हाथों के पीछे लगाए जाने पर हाथों की शोभा को और बढ़ा देती है, इस स्टाइल की मेहंदी डिजाइन कई तरह के आभूषणों से प्रभवित होकर बनाई जाती हैं। ये कभी पौराणिक डिजाइन से प्रभावित होती…

Jewellery Style Mehndi Design: ट्रेडिशनल मेहंदी को मॉडर्न टच देने वाले ये पैटर्न्स हर उम्र की लड़कियों को खूब पसंद आ रहे हैं। तो चलिए, देखते हैं इस वेडिंग सीजन के सबसे स्टाइलिश और ट्रेंडी ज्वेलरी मेहंदी डिजाइंस।

Jewellery Style Mehndi Design: शादी हो या पार्टी, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन

1. Back Hand Mehndi

Jewellery Style Mehndi Design
Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)

ज्वेलरी डिजाइन की मेहंदी, हाथों के पीछे लगाए जाने पर हाथों की शोभा को और बढ़ा देती है, इस स्टाइल की मेहंदी डिजाइन कई तरह के आभूषणों से प्रभवित होकर बनाई जाती हैं। ये कभी पौराणिक डिजाइन से प्रभावित होती हैं, तो कभी इनकी प्रेरणा वेस्टर्न स्टाइल के आभूषणों से भी ली जाती है, इसलिए जब महिलाएं इसे अपने हाथों में लगाती हैं तो यह उन्हें फेस्टिवल का फील भी देती है।

2. Full Hand Mehndi

Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)
Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन इस समय बहुत ट्रेंड में है, अगर आप अपने हाथों में कुछ अलग स्टाइल की मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, ये मेहंदी डिजाइन आपके लुक को फ्रेश बनाएगी और सबको अपनी ओर आकर्षित भी करेगी।

3. Unique Arabic Mehndi

Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)
Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आप मेहंदी लगाने का सोच रही हैं और किसी यूनिक मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो ये यूनिक मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं, ये मेहंदी डिजाइन वेस्टर्न स्टाइल से प्रभावित होकर बनाई जाती है और सबसे अलग और सुंदर दिखती है।

4. Minimal Floral Mehndi

Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)
Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)

मिनिमल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। इसमें हाथों पर फूलों और पंखुड़ियों का डिजाइन बनाया जाता हैं। जैसे छोटी गुलाब या कमल की बेलें, ये डिजाइन हाथों पर बहुत ही एलिगेंट लगते हैं।

5. Mandala Mehndi

Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)
Jewellery Style Mehndi Design( Source: Social Media)

हथेली के बीच गोल मंडला और उसके आसपास फूलों की डिटेलिंग बहुत एलिगेंट लगती है। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है।

Also Read: Unique Arabic Mehndi Designs Front Hand​: दुल्हन की बहन के लिए परफेक्ट हैं ये Arabic Mehndi के Latest Design

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।