Benefits of Reducing Sugar: क्या आप भी हैं ज्यादा मीठा खाने के शौकीन? आज ही बदलें ये Habits, यहां जानें Sugar से होने वाले नुकसान और फायदे

Summary :

Benefits of Reducing Sugar: आज के समय में रिफाइंड शुगर यानी सफेद चीनी हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुकी है। लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफी की जरूरत होती है। चाय से लेकर मिठाइयों, बिस्किट, पैकेज्ड ड्रिंक्स, ब्रेड, सॉस आदि स्नैक्स दिखने में बेहद टेस्टी लगते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगेंगी। जब आप बहुत ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो इससे न सिर्फ आपका वजन बढ़ता है बल्कि इससे आपके चेहरे की रंगत के साथ-साथ दाग-धब्बे भी बढ़ जाते हैं। अधिक…

Benefits of Reducing Sugar: आज के समय में रिफाइंड शुगर यानी सफेद चीनी हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुकी है। लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफी की जरूरत होती है। चाय से लेकर मिठाइयों, बिस्किट, पैकेज्ड ड्रिंक्स, ब्रेड, सॉस आदि स्नैक्स दिखने में बेहद टेस्टी लगते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगेंगी।

जब आप बहुत ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो इससे न सिर्फ आपका वजन बढ़ता है बल्कि इससे आपके चेहरे की रंगत के साथ-साथ दाग-धब्बे भी बढ़ जाते हैं। अधिक मीठा खाने से नींद न आने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं, Health effects of sugar के बारे में।

Benefits of Reducing Sugar: शुगर छोड़ने के फायदे

Sugar Free Diet
Sugar Free Diet (Source: Social Media)
  • अगर आप भी नींद की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ दिनों के लिए चीनी छोड़ कर देखें। चीनी शरीर के हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ती है, जिससे नींद में खलल पड़ता है। इसे बंद करने से नींद गहरी और सुकूनभरी हो जाती है।
  • शुगर से डोपामिन में असंतुलन आता है, जिससे चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स होते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में मूड शांत और पॉजिटिव रहने लगता है।
  • रिफाइंड शुगर छोड़ने से ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो जाता है।
  • चीनी में फ्रुक्टोज नामक तत्व होता है, जो शरीर में जाकर फैट जमा करने लगता है। ये हमारे पेट की चर्बी को तेजी से बढ़ाता है।
  • अगर आप लगातार चीनी का सेवन करते हैं, तो ये शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाता है। जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। तब व्यक्ति डायबिटीज का शिकार होने लगता है।
  • बहुत से लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी बहुत ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर में फैट जमा हो जाता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
  • चीनी हमारे शरीर में जाकर एक प्रक्रिया को बढ़ाती है। जिसे ग्लाइकेशन कहते हैं। इससे त्वचा का कोलाजन और इलास्टिन कमजोर होने लगता है, जिससे स्किन पर झुर्रियां और मुंहासे जल्दी आने लगते हैं। जिससे आपका चेहरा बूढ़ा नजर आता है।
  • जब आप मीठा खाते हैं तो इससे आपके शरीर में तुरंत ब्लड शुगर बढ़ने लगता है, जिससे हमें काफी ज्यादा एनर्जी महसूस होती है। लेकिनथोड़ी देर बाद ये उतनी ही तेजी से गिरने भी लगता है, जिससे शरीर में बहुत ज्यादा सुस्ती और थकान होने की संभावना बढ़ जाती है।

How to Quit Sugar: चीनी की लत कैसे छोड़ें

Sugar Side Effects
Sugar Side Effects (Source: Social Media)
  • चाय में दो चम्मच चीनी को घटाकर एक चम्मच करें, फिर आधा चम्मच और धीरे-धीरे बिना चीनी की चाय पीना शुरू कर दें। अचानक सब कुछ बंद करने से क्रेविंग ज्यादा बढ़ जाती है।
  • बाजार में मिलने वाले सॉस, फ्लेवर्ड योगर्ट, बिस्कुट और कॉर्नफ्लेक्स जैसी चीजों में चीनी की अधिक मात्रा होती है। इसलिए सामान खरीदते समय लेबल पर सुक्रोज, हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, माल्टोज या डेक्सट्रोज जैसे नाम जरूर देखें।
  • अगर आपका भी हर समय कुछ मीठा खाने का मन करता है जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, एनर्जी ड्रिंक्स और सोडा आदि तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए पानी, नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ पी सकते हैं।
  • जब हम थकान में होते हैं या हमारी नींद पूरी नहीं होती है, तो हमारा शरीर तुरंत एनर्जी के लिए मीठी चीजों की डिमांड करता है। इसलिए अगर आप रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेते हैं तो इससे मीठा खाने की क्रेविंग कम हो जाती है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।