Dust और प्रदूषण से बेजान हो गई है चेहरे की चमक? आज से ही पीना शुरू करें ये 3 Best Drinks

Summary :

Best Drinks for Glowing Skin: गर्मी में बहुत ज्यादा धूल और प्रदूषण के कारण हमारी स्किन खराब होने लगती हैं और त्वचा की चमक भी चली जाती है। इसका कारण यह है कि आप सही तरीके से अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते हैं। जल्दबाजी में आप सिर्फ केमिकल वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो जल्दी असर तो करता है। लेकिन हमारी स्किन को अंदर से पोषक नहीं देता है। जिससे हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। अगर आप भी अपनी स्किन के साथ-साथ हेल्थ को भी पोषक देना चाहते हैं, तो सेब, चुकंदर और…

Best Drinks for Glowing Skin: गर्मी में बहुत ज्यादा धूल और प्रदूषण के कारण हमारी स्किन खराब होने लगती हैं और त्वचा की चमक भी चली जाती है। इसका कारण यह है कि आप सही तरीके से अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते हैं। जल्दबाजी में आप सिर्फ केमिकल वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो जल्दी असर तो करता है।

लेकिन हमारी स्किन को अंदर से पोषक नहीं देता है। जिससे हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। अगर आप भी अपनी स्किन के साथ-साथ हेल्थ को भी पोषक देना चाहते हैं, तो सेब, चुकंदर और गाजर से बना नैचुरल जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। ये जूस त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाकर नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है। आइए जानते हैं, इसे पीने के फायदे क्या हैं।

Best Drinks for Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए बेहतरीन ड्रिंक्स

Best Drinks for Glowing Skin
Best Drinks for Glowing Skin (Source: Social Media)

1. गाजर का जूस

गाजर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। गाजर में में बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में जाकर इसे विटामिन A में बदल देता है। इसके सेवन से त्वचा को साफ़ बनाने में मदद मिलती है। विटामिन A स्किन को ड्राई होने से बचाता है और उसे सॉफ्ट व स्मूद बनाने में मदद करता है।

2. सेब

apple
apple (Source: Social Media)

सेब को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखने में मदद करता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को कम करते है। जिससे हमारी त्वचा डैमेज होने से बच जाती है। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है, जिससे हमारी त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है।

3. चुकंदर

अगर आप रोजाना चुकंदर खाते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है, जो खून को साफ़ करने में मदद करता है। चुकंदर में नाइट्रेट्स होता है जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन आराम से पहुंच पाता है। इसके सेवन से हमारी स्किन साफ और चमकदार दिखने लगती है। चुकंदर खाने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

Also Read: डॉक्टर भी मानते हैं, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 6 फूड्स सबसे असरदार

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।