Best Food for Eyesight: आजकल ख़राब लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर हमारी आंखों पर इसका बहुत असर पड़ता है, जिससे आंखों की रोशनी भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में अपनी आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखते हैं, तो इससे आंखों पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ता है।
जिससे कई लोगों को आंखों में जलन सूखापन और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपके आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ाता है। यहां देखें वो फ़ूड कौन-कौन से हैं।
Best Food for Eyesight: आंखों की रोशनी के लिए बेस्ट फूड्स

1. Green Vegetables
अगर आप भी रोजाना पालक, मेथी और केल जैसी हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हरी सब्जी को आंखों की रेटिना के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
2. Eggs
अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी रोजाना कुछ अंडों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके आंखों की रोशनी तो बढ़ती ही है, साथ ही ये हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडे में आंखों के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Also Read: गर्मियों में लू और Dehydration से बचने के लिए आज से ही अपनी Diet में शामिल करें ये 4 Superfoods
3. Beans and Grains
हरी सब्जी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है, साथ ही बीन्स और साबुत अनाज को भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें वो पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है और आंखों की हेल्थ को सही रखता है। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स को आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें।
4. Almonds
बादाम में विटामिन E की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप भी अपने आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो भीगे या सादे बादाम का सेवन कर सकते हैं। यह आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और आंखों को हेल्दी बनाने में मदद करता है।
5. Fish
मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप भी मांसाहारी हैं, तो अपनी आंखों की रोशनी के लिए मछली का सेवन कर सकते हैं, जो आंखों के सूखेपन को कम करता है और हमारी आंखों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
6. Papaya
वैसे तो पपीता खाने के कई फायदे हैं, क्योंकि इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप भी रोजाना एक कटोरी पपीते का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को मजबूत बनाता है और उम्र को कम दिखाने में मदद करता है।






















