Best Food for Hemoglobin: जब हमारे शरीर में विटामिन या हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है, तो हमारा शरीर कई बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। खून की कमी के कारण हमें चक्कर आना हाथ-पैर में दर्द होना जैसी समस्या होने लगती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में ज्यादातर महिलाएं अपने शरीर में खून कमी का सामना कर रही हैं। बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं, जो रोजाना तौर पर हेल्दी डाइट ले तो रहीं हैं, लेकिन फिर भी उनमे हीमोग्लोबिन की कमी देखी गई है।
इसका कारण शरीर में आयरन एब्जॉर्बशन न होना है। महिलाएं बॉडी में आयरन बढ़ाने के लिए लोडेड फूड और सप्लीमेंट्स का सेवन करती हैं, लेकिन ये शरीर को पूरी तरह फायदा नहीं पहुंचाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर हो जाएगी।
Best Food for Hemoglobin: हीमोग्लोबिन बढ़ाएंगे ये फूड्स

1. खजूर और बादाम
अगर आप रोजाना दो खजूर और 4 बादाम खाते हैं, तो ये हमारे शरीर में कई तरह की गंभीर बिमारियों को खत्म करने में मदद करता है। जब आप खजूर और बादाम को एक साथ खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
2. चुकंदर, गाजर और मौसंबी का जूस
आप अपने शरीर को फ्रेश रखने के लिए गाजर और चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे आपको आयरन की भरपूर मात्रा मिलती है। हमारे शरीर के लिए आयरन बेहद जरूरी तत्व होता है। अगर आप आयरन को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो आप मौसंबी का जूस भी पी सकते हैं। मौसंबी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आयरन को हमारे शरीर में पहुंचाने के लिए सहायक है। अगर आप चाहें तो गाजर, चुंकदर के साथ मौसंबी का जूस भी पी सकते हैं।
3. गुड़ और चना
गुड़ हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे भुने हुए चने के साथ खाते हैं, तो इसके और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं। ये देसी और दादी-नानी के जमाने का सबसे पुराना नुस्खा है, जो हमारे शरीर में तेजी से खून बढ़ाता है। गुड़ और चने में आयरन का अच्छा सोर्स होता है, जो प्रोटीन आयरन को हीमोग्लोबिन में कन्वर्ट करता है।
4. पालक और नींबू
हरी सब्जियों को कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। अगर आप पालक और नींबू का सेवन एक साथ करते हैं, तो इससे हमारे शरीर को भरपूर आयरन मिलता है। इसे जल्दी बढ़ाने के लिए आप पालक की सब्जी में नींबू का रस भी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आयरन तेजी से एब्जॉर्ब होगा।
5. अनार और पंपकिन सीड्स
अनार में आयरन की बेहतरीन मात्रा पाई जाती है। अगर आप अनार के आयरन को पूरी तरह से अपने शरीर में पहुंचाना चाहते है, तो एक कटोरे अनार के दाने में एक चम्मच पंपकिन सीड्स मिलाकर खा लें। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं, जो पंपकिन सीड्स के साथ मिलकर हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
Also Read: Expensive Products को कहें अलविदा, Glowing Skin के लिए आज़माएं ये असरदार Home Remedy






















