Rich Foods for Calcium Deficiency: जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, तो हमें कई तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। कैल्शियम हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये हमारी मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन, नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने और ब्लड क्लॉटिंग में सही भूमिका निभाने में मदद करता है।
जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो इसका सबसे बड़ा असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है। जिससे हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस, घुटनों में दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपको रोजाना भरपूर मात्रा में कैल्शियम और हेल्दी डाइट लेना चाहिए।
Rich Foods for Calcium Deficiency: कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियां

- हड्डियों में बहुत ज्यादा दर्द, कमजोरी
- मांसपेशियों में ऐंठन होना
- कमजोरी और थकान
- नाखून जल्दी टूट जाना
- दांतों में समस्या
- धड़कनें बढ़ जाना
Rich Foods for Calcium Deficiency: कैल्शियम के लिए खाएं ये फूड्स
1. संतरे को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी के साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सूखे अंजीर भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना 2-3 अंजीर कहते हैं, तो इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
2. दालें का सेवन हर दिन घरों में किया जाता है। दाल, राजमा, छोले और मसूर में कैल्शियम की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी जल्दी ही दूर हो जाती है।
3. तिल और अलसी के बीज में कैल्शियम की बेहतरीन मात्रा पाई जाती है। एक चम्मच तिल में लगभग 90 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसका सेवन आप सलाद, सूप या लड्डू के रूप में भी कर सकते है। अलसी के बीज भी कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।
4. सोयाबीन का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। टोफू और सोया मिल्क प्लांट-बेस्ड कैल्शियम के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है, खासकर वेजीटेरियन लोगों के लिए 100 ग्राम टोफू खाना फायदेमंद माना जाता है। 100 ग्राम टोफू में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।
5. बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना एक मुट्ठी बादाम कहते हैं, तो इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है।
6. पनीर और छाछ, दूध और डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम के सबसे अच्छे सोर्स माने जाते हैं। अगर आप रोजाना एक कप दूध पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।
7. हर सब्जियों में कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा होती है। पालक, मेथी, सरसों का साग, ब्रोकली और केले जैसी सब्जियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें विटामिन-के भी होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
8. अगर आप मांसाहारी है, तो आपके लिए सार्डिन और सालमन जैसी मछलियों का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसे हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
Also Read: Expensive Products को कहें अलविदा, Glowing Skin के लिए आज़माएं ये असरदार Home Remedy


Download Android App
Download iOS App




