Black Coffee vs Green Tea: सुबह की एक अच्छी शुरुआत पूरे दिन को काफी बेहतर बनाती है। दिन की शुरुआत अगर बेहतर तरीके से होती है, तो बॉडी में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी या फिर ग्रीन टी से करते हैं। वैसे तो कॉफी और ग्रीन टी दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं। वजन को कम करने से लेकर बॉडी में अन्य चीजों पर इन दोनों का काफी असर होता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे, Difference Between Black Coffee vs Green Tea के बारे में, जिसके सेवन से आप अपने दिन की शुरुआत और भी अच्छे से कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इन दोनों में से सबसे बेस्ट क्या है।
Black Coffee vs Green Tea: कौन सी ड्रिंक ज्यादा बेस्ट है?
Benefits of Green Tea: ग्रीन टी के फायदे

- मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है- ग्रीन टी में कैफीन और कैटेचिन टाइप के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये दोनों मिलकर आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं।
- इसका मतलब है कि आपका शरीर आराम करते हुए भी ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।
- फैट बर्निंग बढ़ाती है- शोध बताते हैं कि कैफीन और कैटेचिन का कॉम्बो फैट ऑक्सीकरण को बढ़ा सकता है, खासकर एक्सरसाइज के दौरान। इससे शरीर फैट को ज्यादा प्रभावी ढंग से एनर्जी में बदल पाता है।
- भूख कम करती है- कुछ अध्ययनों के अनुसार, ग्रीन टी भूख को कम करने में भी मदद कर सकती है, जिससे आप कम खाते हैं और कैलोरी इनटेक कंट्रोल में रहता है।
- पेट की चर्बी घटाने में मददगार- ग्रीन टी को पेट की चर्बी कम करने में भी काफी प्रभावी माना जाता है।
Benefits of Black Coffee: ब्लैक कॉफी के फायदे

- ब्लैक कॉफी भी वजन घटाने के लिए एक दमदार ऑप्शन है, खासकर अगर आपको एनर्जी की तुरंत जरूरत हो।
- हाई कैफीन कंटेंट- ब्लैक कॉफी में ग्रीन टी से ज्यादा कैफीन होता है। यह कैफीन मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है, जिससे कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न हो सकती हैं।
- एनर्जी बूस्टर- कैफीन शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है, जो वर्कआउट के लिए जरूरी होता है। अगर आपको तेजी से वजन कम करना है और वर्कआउट के लिए ज्यादा एनर्जी चाहिए, तो ब्लैक कॉफी आपके लिए सही है।
- भूख कंट्रोल करती है- ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ घंटों के लिए भूख को कम कर सकता है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग से बचा जा सकता है।
- कम कैलोरी- ब्लैक कॉफी में दूध, चीनी या क्रीम नहीं होती, इसलिए इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।
- डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार- ब्लैक कॉफी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करती है।
Which is Best Black Coffee vs Green Tea: कौन-सा ऑप्शन है ज्यादा बेहतर

- दोनों ही ड्रिंक्स वजन घटाने में मदद करती हैं और इनके अपने-अपने फायदे भी हैं।
- अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं और वर्कआउट के लिए ज्यादा एनर्जी की तलाश में हैं, तो ब्लैक कॉफी आपके लिए बेहतर हो सकती है, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाती है।
- अगर आप धीरे-धीरे रूप से वजन घटाना चाहते हैं, और लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ग्रीन टी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। ग्रीन टी को पेट की चर्बी घटाने में भी काफी कारगर माना जाता है और इसके कई एक्स्ट्रा हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों ही ड्रिंक्स तभी इफेक्टिव होती हैं, जब आप बैलेंस डाइट लेते हैं और रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं।
Also Read: रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें इसके 5 बेमिसाल फायदे


Download Android App
Download iOS App




