इस ‘टोटके’ की बदौलत रन बरसाते हैं कोहली, जानिए मैदान पर उतरने से पहले क्या है विराट का रूटीन

Virat Kohli Top ICC Ranking

Virat Kohli Batting Routine: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली थी। उस मैच में विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। अब टीम इंडिया की नजर राजकोट वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, लेकिन उससे पहले विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat Kohli Batting Routine: सामने आया कोहली का रूटीन

Virat Kohli Batting Routine
Virat Kohli Batting Routine

यह वीडियो विराट कोहली के बल्लेबाजी पर उतरने से पहले के रूटीन से जुड़ा है। दरअसल, वडोदरा वनडे के दौरान जब विराट पवेलियन में बैठे हुए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तब कैमरे में उनकी कुछ खास आदतें कैद हो गईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट मैदान पर जाने से पहले खुद को एक तय तरीके से तैयार करते हैं, जिसे फैंस अब उनके ‘टोटके’ के रूप में देख रहे हैं।

वायरल क्लिप में विराट कोहली सबसे पहले अपने शरीर पर परफ्यूम लगाते नजर आते हैं। इसके बाद वह अपने हाथों में क्रीम लगाते हैं और फिर जल्दी से कुछ खाने के बाद मैदान की ओर रुख करते हैं। यह पूरा रूटीन वह काफी सहजता और फोकस के साथ पूरा करते दिखते हैं, मानो यह उनकी तैयारी का अहम हिस्सा हो।

 

शानदार फॉर्म में हैं कोहली

Virat Kohli Batting Routine
Virat Kohli Batting Routine

इन टोटकों का असर वडोदरा वनडे में साफ नजर आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली शतक से जरूर चूक गए, लेकिन 91 गेंदों पर 93 रनों की उनकी पारी ने मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया। इसी पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और एक और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया।

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राजकोट वनडे में भी विराट कोहली इसी रूटीन को फॉलो करते हुए बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। माना जा रहा है कि परफ्यूम, क्रीम और छोटी-सी एनर्जी बाइट अब उनकी आदत का हिस्सा बन चुकी है, और शायद यही वजह है कि मैदान पर उतरते ही कोहली के बल्ले से लगातार रन बरसते नजर आते हैं।

Also Read: मुस्तफिजुर रहमान के सवाल पर भड़क उठा अफगानिस्तान का खिलाड़ी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया करारा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।