पाकिस्तानी 6 से 7 जिहादियों ने बार-बार किया रेप, London में 14 साल की सिख लड़की के साथ जानवरों जैसा बर्ताव; Video Viral

Six Pakistani boys gang-raped a Sikh Girl

Six Pakistani boys gang-raped a Sikh Girl: इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में एक चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर कथित तौर पर सक्रिय एक पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के ठिकाने पर पहुंचकर एक 14 वर्षीय सिख नाबालिग लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया। आरोप है कि बच्ची को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा किया गया था और कई दिनों तक एक फ्लैट में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Pakistan News: क्या है पूरा मामला?

sw

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता को पाकिस्तानी मूल के एक युवक ने पहले सोशल मीडिया और निजी संपर्क के जरिए भरोसे में लिया। दोस्ती और प्यार का दिखावा कर उसे भावनात्मक रूप से कमजोर किया गया। इसके बाद आरोपी उसे वेस्ट लंदन के एक फ्लैट में ले गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि वहां मौजूद गैंग के 5 से 6 सदस्यों ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। जब भी उसने भागने या विरोध करने की कोशिश की, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह डर के साये में रहने को मजबूर हो गई।

Six Pakistani boys gang-raped a Sikh Girl: सिख समुदाय का क्या है आरोप?

स्थानीय सिख समुदाय का आरोप है कि इस घटना की जानकारी समय रहते पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की कथित सुस्ती से नाराज होकर समुदाय के लोगों ने खुद हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया। देखते ही देखते आरोपी के फ्लैट के बाहर 200 से अधिक सिख इकट्ठा हो गए और कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। भारी दबाव और तनावपूर्ण हालात के बीच अंततः बच्ची को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Grooming Gangs: ग्रूमिंग गैंग्स क्या है और ये काम कैसे करता है?

gang

बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में सक्रिय ग्रूमिंग गैंग्स एक तय रणनीति के तहत काम करते हैं। ये गिरोह आमतौर पर 11 से 16 वर्ष की उन बच्चियों को निशाना बनाते हैं, जो भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं या आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से आती हैं। पहले प्यार, दोस्ती, महंगे तोहफों और शादी के झूठे वादों के जरिए विश्वास हासिल किया जाता है। इसके बाद बच्चियों को परिवार से दूर कर धमकी, ब्लैकमेल और हिंसा के जरिए उनका शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाता है। कई मामलों में उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजकर आर्थिक लाभ भी कमाया जाता है।

Sikh Girl Case: मस्क ने ग्रूमिंग गैंग्स पर जताई थी चिंता

musk

इस घटना ने ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स की समस्या को एक बार फिर वैश्विक चर्चा में ला दिया है। हाल ही में उद्योगपति इलॉन मस्क ने भी इस विषय पर चिंता जताते हुए ब्रिटिश प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। फिलहाल पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और सिख समुदाय आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें: साल 2025 में चेन्नई के शख्स ने 100000 रुपये से ज्यादा के कंडोम ऑर्डर किए, Swiggy Instamart के डेटा ने उड़ाए होश!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।