Bloating Kaise Kam Kare: गर्मियों के मौसम में खाना खाने के बाद पेट की कई प्रॉब्लम होने लगती है। इस मौसम में ज्यादातर लोग ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। क्योंकि ये मौसम ऐसा होता है। जब हम बहुत ज्यादा टाला-भुना और मसालेदार खाने का सेवन नहीं कर पाते हैं। खासकर महिलाओं में ये समस्या सबसे ज्यादा होती है, ऐसा तब होता है। जब आप गलत खानपान, जल्दी-जल्दी खाना, कम पानी पीना या स्ट्रेस लेते हैं।
जब ब्लोटिंग होती है, तो पेट भारी और बहुत ज्यादा भरा हुआ महसूस होता है। इसी वजह से पेट में गैस भी बन जाती है। अगर आपके साथ भी हर थोड़े समय में ऐसा होता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Stomach Bloating Problem: क्यों होती है ब्लोटिंग

- जल्दी-जल्दी खाना, ठीक से न चबाना, स्ट्रॉ से ड्रिंक पीना या चुइंगम चबाने से ये समस्या होती है।
- ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या नमक वाला खाना खाने से शरीर पानी की कमी हो जाती है।
- पे साफ़ होने में परेशानी के कारण आंतों में मल और गैस जमा हो जाती है, जो ब्लोटिंग का कारण बन जाती है।
- दूध और चीज़ या गेहूं के आटे से एलर्जी होने से इसे पचाने में शरीर को परेशानी होती है।
- बहुत ज्यादा तनाव लेने से भी ब्लोटिंग की समस्या होती है।
1. वॉक जरूर करें
अगर खाना खाने के बाद आपके पेट में भी गैस बन जाती है, तो इससे आपके शरीर के साथ-साथ पेट में भी भारीपन महसूस होता है, अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद 10 मिनट हल्की वॉक जरूर करें। वॉक करने से पेट की मांसपेशियों में मूव होती हैं। इससे गैस नहीं बनती है लेकिन अगर गैस बन चुकी है, तो वो भी बाहर निकल जाती है। साथ ही पेट की सूजन या हैवीनेस जल्दी कम हो जाती है। ऐसे में जब भी आपको अपने पेट में भारीपन या सूजन महसूस हो, तो 10 मिनट वॉक कर लें।

2. पिएं ये खास ड्रिंक
पेट की गैस और सूजन को जल्दी से जल्दी ठीक करने के लिए एक गिलास पानी में जीरा, अजवाइन और थोड़े से सौंफ के बीज डालकर उबालें। फिर इसे छान लें. इस पानी को हल्का गुनगुना पीने से इस समस्या से जल्द ही आराम मिल जाता है। इन तीनों मसालों में पाचन को तेज करने वाले पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जीरा गैस और एसिडिटी कम करता है, अजवाइन पेट में जमा गैस को कम करता है। साथ ही सौंफ आंतों को आराम दिलाने में मदद करता है। इस तरह इस ड्रिंक को पीने से भी आपको ब्लोटिंग की समस्या से तुरंत आराम मिल जाएगा।
3. फल खाएं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लोटिंग की समस्या होने पर सेब, पपीता या नाशपाती जैसा फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। जब आप रोजाना फलों का सेवन करते हैं, तो इससे पेट फूलने की दिक्कत कम होने लगती है।


Download Android App
Download iOS App




