Body me Weakness ke Karan: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के कारण हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जब हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रहता है, तो हम दिन भर थका-थका और कमजोर महसूस करते हैं। अगर आपके शरीर में भी कमजोरी है, तो इसके कई ऐसे गंभीर लक्षण हैं जो आपको रोजाना देखने को मिल जाएंगे। कई बार शरीर में कमजोरी होने के कारण शरीर में लगातार थकान, चक्कर आना या काम में मन न लगने जैसी समस्याएं होती हैं।
शरीर में कमजोरी के कारण न सिर्फ थकान होती है बल्कि, पोषण की कमी, डिहाइड्रेशन, एनीमिया जैसी बीमारियां होने लगती हैं। अगर समय रहते आप इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं, शरीर में कमजोरी होने के लक्षण क्या है।
Body me Weakness ke Karan: यहां देखें शरीर में कमजोरी होने के लक्षण

1. चक्कर आना या सिर घूमना
अगर आपके शरीर में कमजोरी है, तो इससे बार-बार चक्कर आना या अचानक उठने पर सिर घूमना जैसी समस्या होती है। ये समस्या तब होती है जब आपके बॉडी में लो ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन या खून की कमी होती है। अगर ये समस्या बार-बार हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह लें।
2. पानी की कमी
हमारे शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए पानी बहुत ज़रूरी होता है। क्योंकि हमारे शरीर का एक बड़ा हिस्सा पानी का बना है। इसलिए जब भी हमारे शरीर में पानी की कमी होती है, तो इससे ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने लगता है। जिससे बिना किसी काम के शरीर में बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है।

3. नींद न लेना
रात के समय सही से नींद लेना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसका सीधा कनेक्शन शारीरिक कमजोरी से जुड़ा होता है। क्योंकि सोते समय हमारा शरीर खुद की मरम्मत करता है और एनर्जी बनाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद नहीं ले रहे हैं, तो मांसपेशियों को आराम नहीं मिलता और दिनभर कमजोरी महसूस होती है।
4. एनर्जी खत्म होना
मानसिक स्वास्थ्य का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। बहुत ज्यादा तनाव, चिंता या डिप्रेशन के कारण शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। यही कारण है कि हमारे शरीर की पूरी एनर्जी खत्म हो जाती है, जिससे इंसान मानसिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी थका हुआ महसूस करता है।

Signs Of Nerve Weakness: कमजोरी होने पर होती हैं ये बीमारियां
- थायराइड की समस्या- थायराइड ग्रंथि का असंतुलन मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है, जिससे थकान और कमजोरी होने लगती है।
- डायबिटीज- शरीर में शुगर का लेवल ठीक से काम न करने पर कोशिकाओं को एनर्जी नहीं मिल पाती है।
- क्रोनिक इन्फेक्शन- शरीर में कोई पुरानी बीमारी या बार-बार होने वाला बुखार भी कमजोरी का कारण है।


Download Android App
Download iOS App




