Kul Dosh ke Sanket: अचानक बीमारी, क्लेश और बुरे सपने! कहीं आपके घर में भी तो नहीं है ‘कुल दोष’? पहचानें 8 बड़े संकेत

Summary :

Kul Dosh ke Sanket: हिंदू धर्म में कुल देवी और कुल देवता का बहुत खास स्थान है। जो देवी या देवता किसी परिवार या खानदान में पीढ़ियों से पूजे जा रहे हों, उन्हें ही कुल देवी या कुल देवता कहते हैं। इन्हें वंश का रक्षक भी जाता है। मान्यता है कि ये अपने परिवार के लोगों को हर परेशानी, बुरी ताकत और मुसीबत से बचाते हैं। घर में जब भी शादी, बच्चे का जन्म, मुंडन या कोई नया काम शुरू करने जैसा कोई खुशी का मौका होता है तो सबसे पहले कुल देवी-देवता को याद किया जाता है, उन्हें न्योता दिया जाता है…

Kul Dosh ke Sanket: हिंदू धर्म में कुल देवी और कुल देवता का बहुत खास स्थान है। जो देवी या देवता किसी परिवार या खानदान में पीढ़ियों से पूजे जा रहे हों, उन्हें ही कुल देवी या कुल देवता कहते हैं। इन्हें वंश का रक्षक भी जाता है। मान्यता है कि ये अपने परिवार के लोगों को हर परेशानी, बुरी ताकत और मुसीबत से बचाते हैं। घर में जब भी शादी, बच्चे का जन्म, मुंडन या कोई नया काम शुरू करने जैसा कोई खुशी का मौका होता है तो सबसे पहले कुल देवी-देवता को याद किया जाता है, उन्हें न्योता दिया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

क्या होता है कुल दोष?

अगर कुल देवी-देवता किसी वजह से नाराज हो जाएं, तो घर से खुशियां जाने लगती हैं और मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। इसे धार्मिक भाषा में ‘कुल दोष’ भी कहते हैं। जब भी कुल देवी या देवता नराज होते हैं, तो इसके कुछ नकारात्मक संकेत देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि उनके नाराज होने पर क्या-क्या इशारे या संकेत मिलते हैं।

Kul Dosh ke Sanket: घर में कुल दोष होने के 8 खतरनाक संकेत

Kul Dosh ke Sanket
Kul Dosh ke Sanket (Freepik)
  • बार-बार बीमारी: परिवार में कोई न कोई हमेशा बीमार रहता है। एक सदस्य ठीक होता है तो तुरंत दूसरा बीमार पड़ जाता है।
  • घर में बिना बात के कलह: परिवार के लोगों में आपस का प्यार खत्म हो जाता है। छोटी-छोटी बातों पर घर में बेवजह लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं।
  • बनते काम बिगड़ जाना: नौकरी या बिजनेस में सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, लेकिन आखिरी वक्त पर कोई बड़ा काम या डील हाथ से निकल जाती है।
  • डरावने और अजीब सपने: सोते समय बार-बार पूर्वजों के सपने आना, या सपने में खुद को किसी पुराने खंडहर, मंदिर या अपने पुराने पैतृक गांव में देखना।
  • शादी-ब्याह में रुकावट आना: बिना किसी बड़ी वजह के घर के लड़के-लड़कियों की शादी में बहुत देरी होने लगती है। बात बनते-बनते अचानक बिगड़ जाती है।
  • सांप या साये का दिखना: सपने में बार-बार सांप दिखाई देना या ऐसा लगना कि आसपास कोई है, इस बात का इशारा है कि कुल देवी-देवता की पूजा में कोई कमी रह गई है।
  • घर में मन न लगना: जैसे ही आप घर के अंदर कदम रखेंगे, मन उदास या चिड़चिड़ा हो जाएगा। लेकिन घर से बाहर निकलते ही आपको अच्छा और सुकून महसूस होने लगेगा।
  • पैसों की बर्बादी: घर में पैसा आता तो है पर रुकता नहीं है। अचानक कोई न कोई बड़ा खर्चा आ जाता है-जैसे कोर्ट-कचहरी का चक्कर या गाड़ी या फोन का खराब होना। इससे सारी बचत भी खत्म हो जाती है।

Kul Dosh Kaise Door Kare: कुल दोष दूर करने के उपाय

Kul Dosh Kaise Door Kare
Kul Dosh Kaise Door Kare (AI Generated)
  • विशेष पूजा या हवन करवाएं: अगर बहुत सालों से उनकी पूजा नहीं हो पाई है, तो किसी अच्छे पंडित से सलाह लेकर उनके नाम का कीर्तन, हवन या शांति पूजा करवाएं।
  • मुख्य मंदिर के दर्शन करें: यह सबसे असरदार तरीका है। अपने पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव या जहाँ भी आपके कुल देवी-देवता का मुख्य मंदिर है, वहां जाकर दर्शन करें।
  • घर के मंदिर में रोज याद करें: अपने घर के मंदिर में कुल देवी-देवता के नाम का एक दीपक रोज़ जलाएं। घर में कोई भी त्योहार हो या कोई अच्छा पकवान बने, तो सबसे पहले उनके नाम का भोग अलग निकालें।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।