Bridal Lehenga Designs: थम जाएगी हर नजर! वेडिंग में ब्राइडल पहनें ये ट्रेंडिंग लहंगे डिजाइंस

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

Bridal Lehenga Designs: हर दुल्हन का सपना होता है कि शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे, ऐसा लुक जो सबकी नजरों में बस जाए। अगर आप भी अपने बिग डे के लिए परफेक्ट लहंगे की तलाश में हैं, तो अब समय है कुछ नया और रॉयल ट्राई करने का। ब्राइडल लेहंगा डिजाइंस के ये लेटेस्ट ट्रेंड्स आपके लुक में निखार लाएंगे और देंगे आपको एक शाही, ट्रेंडी और ग्रेसफुल अंदाज। इन डिजाइन्स की खासियत है उनका मॉडर्न टच और पारंपरिक एलीगेंस, जो हर दुल्हन को बनाते हैं बिल्कुल यूनिक और स्पेशल। आज हम आपके लिए कुछ ब्राइडल लहंगे के लेटेस्ट डिज़ाइन लाये है, जो आपको परफेक्ट लुक देंगे।

Bridal Lehenga Designs: वेडिंग में ब्राइडल पहनें ये ट्रेंडिंग लहंगे डिजाइंस

1. Rajasthani Bridal Lehenga

Bridal Lehenga Designs
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

शादी के इस सीजन में दुल्हनों के मन को राजवाड़ा लहंगा खूब भा रहा है। मोती, शीशे, जर्किन, पर्ल, डोरी वर्क, नल्की, फिगर आर्ट, जरदोजी, सिल्क प्रिंट, पोजिशन आर्ट से तैयार ये लहंगे रजवाड़ा अंदाज में नजर आ रहे हैं। इनकी कीमत भी अच्छी खासी है।

2. Zari Work Red Bridal Lehenga

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

हाथ से बुने हुए ऐसे जरी वर्क के लहंगे भी रॉयल और ट्रेडिशनल लगते हैं। खासतौर से ब्राइड्स के लिए तो ये परफेक्ट हो सकते हैं।

3. Gota Patti Bridal Lehenga

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

गोटा पत्ती वर्क वाले लहंगे की डिजाइन्स भी इन दिनों ब्राइडल कलेक्शन में ट्रेंड कर रही हैं। खासतौर से ऐसे पैच वर्क लहंगे ब्राइड्स की पहली पसंद हैं।

4. Banarasi Bridal Lehenga

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

एकदम ही रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसा वाला बनारसी लहंगा बेस्ट लगेगा। बनारसी लहंगे अपने आप में ही पूर्ण होते हैं, इनके साथ ब्राइड्स सिंपल ब्लाउज और ज्वेलरी स्टाइल करें।

5. Sequence Bridal Lehenga

Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)
Bridal Lehenga Designs( Source: Social Media)

हैवी सीक्वेन वर्क वाला ये ऑम्ब्रे पैटर्न का लहंगा तो हर दुल्हन का ड्रीम लहंगा है। इस तरह के लहंगे भी फिर से ट्रेंड में हैं, पेस्टल कलर के साथ डार्क वाले यूनिक कॉम्बेशन में आप भी अपना ड्रीम लहंगा बनवा सकती हैं।

Also Read: Lipstick Shades for Brides 2026: ब्राइडल लहंगे के साथ जानें किस कलर का लिपस्टिक शेड देगा आपको परफेक्ट लुक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।