जन्माष्टमी पर घर बनाएं बिना लहसुन-प्याज वाले व्रत के पकवान

Summary :

Janmashtami 2025 Vrat Recipes: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त उपवास, पूजा, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण करते हैं। उपवास के दौरान लोग सात्त्विक आहार व फल खाते हैं और अनाज, नमक तथा तामसिक चीज़ों से परहेज करते हैं। ऐसे में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए उपवास में खाए जाने वाले विशेष खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है। यहां कुछ ऐसे फूड आइटम सुझाए गए हैं, (Janmashtami 2025 Vrat Recipes) जिन्हें आप घर…

Janmashtami 2025 Vrat Recipes: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त उपवास, पूजा, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण करते हैं। उपवास के दौरान लोग सात्त्विक आहार व फल खाते हैं और अनाज, नमक तथा तामसिक चीज़ों से परहेज करते हैं। ऐसे में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए उपवास में खाए जाने वाले विशेष खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है।

यहां कुछ ऐसे फूड आइटम सुझाए गए हैं, (Janmashtami 2025 Vrat Recipes) जिन्हें आप घर पर ला सकते हैं। इनमें साबूदाना, (janmashtami vrat khana) सिंघाड़े का आटा, मेवे और सेंधा नमक से बने व्यंजन शामिल हैं। ये आहार पूरे दिन आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनमें से कुछ व्यंजन बनाना बेहद आसान हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

Janmashtami 2025 Vrat Recipes

1. साबूदाना की खीर

Janmashtami 2025 Vrat Recipes
image source: social media

सामग्री:

  • साबूदाना – 1/4 कप
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • काजू, बादाम, किशमिश – 1-2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
  • घी – 1 छोटा चम्मच

विधि:

साबूदाना को 1-2 घंटे पानी में भिगो दें। एक पैन में थोड़ा घी गरम करके काजू और किशमिश भून लें, अलग रख दें। दूध को उबालें और उसमें साबूदाना डाल दें। धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं जब तक साबूदाना पारदर्शी और दूध गाढ़ा न हो जाए। फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। ऊपर से भुने मेवे डालें और गरम या ठंडी परोसें

2. साबूदाना की खिचड़ी

Janmashtami 2025 Vrat Recipes
image source: social media

सामग्री:

  • साबूदाना – 1 कप (4-5 घंटे भिगोया हुआ)
  • उबले आलू – 1
  • मूंगफली – 1/4 कप
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
  • नींबू रस, हरा धनिया – स्वाद अनुसार
  • घी – 2 बड़े चम्मच

विधि:

साबूदाना भिगोकर छलनी में छान लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। कड़ाही में घी गरम करें, जीरा चटकाएं और हरी मिर्च डालें। आलू और मूंगफली डालकर थोड़ा भूनें। फिर (krishna janmashtami fasting recipes) साबूदाना और सेंधा नमक डालें, धीमी आंच पर पकाएं जब तक साबूदाना पारदर्शी हो जाए। नींबू रस और हरा धनिया डालकर गरम परोसें।

3. साबूदाना वड़ा (Janmashtami 2025 Vrat Recipes)

Janmashtami 2025 Vrat Recipes
image source: social media

सामग्री:

  • साबूदाना – 1 कप (4-5 घंटे भिगोया हुआ)
  • उबले आलू – 2
  • भुनी मूंगफली (दरदरी कुटी) – 1/4 कप
  • हरी मिर्च और अदरक – बारीक कटी
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
  • सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
  • नींबू रस – 1 छोटा चम्मच
  • घी – तलने के लिए

विधि:

भिगोया साबूदाना, मैश आलू, मूंगफली और सभी मसाले अच्छे से मिला लें। मिश्रण से छोटे वड़े बनाएं। गरम घी में मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें। व्रत वाली चटनी या दही के साथ परोसें।

4. मखाने की खीर

Janmashtami 2025 Vrat Recipes
image source: social media

सामग्री:

  • मखाने – 1 कप
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 1/2 कप
  • इलायची – 3-4 (कुटी हुई)
  • घी – 1 छोटा चम्मच
  • मेवे – काजू, बादाम, किशमिश

विधि:

मखाने को घी में हल्का भूनें और फिर दरदरा कूट लें। दूध को उबालें और उसमें मखाने डालें। 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। चीनी और इलायची मिलाएं। मेवे डालें और गर्म या ठंडी सर्व करें।

5. सिंघाड़े के आटे की कचौड़ी (Janmashtami 2025 Vrat Recipes)

Janmashtami 2025 Vrat Recipes
image source: social media

सामग्री:

  • सिंघाड़े का आटा – 1 कप
  • उबले आलू – 2 (मैश किए हुए)
  • हरी मिर्च, अदरक, धनिया – स्वाद अनुसार
  • सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
  • घी – तलने के लिए

विधि:

सिंघाड़े का आटा और मैश आलू मिलाकर आटा गूंथें (ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डालें)। छोटी लोइयां बनाकर बेलें। गरम घी में सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें। दही और व्रत वाली चटनी के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें: मानसून सीजन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।