Diabetes से लेकर PCOD तक, सौ बीमारियों के लिए एक शक्तिशाली रामबाण औषधि है ये आयुर्वेदिक दवा

Summary :

Chandraprabha Vati Benefits in Hindi: आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी जड़ी-बूटियां और औषधियां है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। इसमें से एक है चंद्रप्रभा वटी, इसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे। चंद्रप्रभा वटी को कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह शरीर की कमजोरी दूर करती है, चेहरे पर चमक लाती है और डायबिटीज (शुगर) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। Chandraprabha Vati Benefits in Hindi: चंद्रप्रभा वटी के 4 बेजोड़ फायदे 1. मूत्र संबंधी रोगों से राहत यह दवा पेशाब से जुड़ी दिक्कतों को जल्दी ठीक करती है। अगर…

Chandraprabha Vati Benefits in Hindi: आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी जड़ी-बूटियां और औषधियां है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। इसमें से एक है चंद्रप्रभा वटी, इसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे। चंद्रप्रभा वटी को कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह शरीर की कमजोरी दूर करती है, चेहरे पर चमक लाती है और डायबिटीज (शुगर) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

Chandraprabha Vati Benefits in Hindi: चंद्रप्रभा वटी के 4 बेजोड़ फायदे

1. मूत्र संबंधी रोगों से राहत

यह दवा पेशाब से जुड़ी दिक्कतों को जल्दी ठीक करती है। अगर बार-बार पेशाब आता है, जलन होती है या इंफेक्शन है, तो यह बहुत असरदार रहती है। इसमें मौजूद गुग्गुलु और शिलाजीत मूत्र मार्ग की सूजन कम करते हैं। यह किडनी और ब्लैडर की सफाई भी करती है। अगर इसे नियमित लिया जाए, तो स्टोन या यूरिक एसिड की परेशानी से भी राहत मिलती है।

2. डायबिटीज में उपयोगी

Chandraprabha Vati Benefits in Hindi
Chandraprabha Vati Benefits in Hindi (Photo: Freepik)

डायबिटीज के मरीजों के लिए चंद्रप्रभा वटी बहुत लाभदायक है। यह खून में शुगर लेवल को नियंत्रित करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। इससे इंसुलिन सही तरीके से काम करने लगता है।

3. महिलाओं के लिए लाभकारी

Chandraprabha Vati Benefits in Hindi
Chandraprabha Vati Benefits in Hindi (Photo: Freepik)

यह दवा महिलाओं में हार्मोनल गड़बड़ी (Hormonal Imbalance), अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) और पीसीओडी (PCOD) जैसी समस्याओं में राहत देती है। यह शरीर में हार्मोन का संतुलन बनाए रखती है। इसके साथ ही यह त्वचा और बालों के लिए भी काफी अच्छी है। इसके सेवन से खून साफ होता है जिससे मुंहासे, दाग-धब्बे और झाइयां कम होती हैं।

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही आपके सिर में भी होता है दर्द, तो इन 6 घरेलु नुस्खों से मिलेगी राहत

4. पाचन और ऊर्जा बढ़ाने में मददगार

Chandraprabha Vati Ke Fayde
Chandraprabha Vati Ke Fayde (Photo: Freepik)

इसमें त्रिफला और त्रिकटु जैसे तत्व होते हैं जो पाचन सुधारते हैं और गैस, एसिडिटी को कम करते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इसके सेवन से शरीर को थकान, कमजोरी और मानसिक तनाव से राहत मिलती है। इसमें मौजूद शिलाजीत और गिलोय शरीर में नई ऊर्जा देते हैं, और दालचीनी और इलायची मन को शांत रखती हैं।

Chandraprabha Vati Uses: कैसे करें इस्तेमाल

चंद्रप्रभा वटी टैबलेट के रूप में मिलती है। इसे दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है। लेकिन इसे हमेशा डॉक्टर या वैद्य की सलाह से और तय मात्रा में ही लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें- केवल 1 महीने में छूमंतर हो जाएगा Belly Fat! रूटीन में शामिल करें ये 5 आदतें

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।