चीज़ गार्लिक ब्रेड एक आसान और स्वादिष्ठ स्नैक है। खासतौर पर बच्चे इसे काफी पसंद करते हैं
आइए जानते हैं कि इसे घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं
सामग्री: 4 ब्रेड स्लाइस, 2 चम्मच मक्खन, 2 चम्मच चीज़ (मोज़रेला), 1½ चम्मच लहसुन पेस्ट, ½ चम्मच चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो
चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि
ब्रेड स्लाइस लें और इस पर मक्खन और लहसुन का पेस्ट स्प्रेड करें
अब इसपर कद्दूकस किया हुआ चीज़ और चिली फ्लेक्स डालें
स्लाइस को तवे पर या माइक्रोवेव में 2 से 3 मिनट तक बेक करें
तैयार ब्रेड पर ऑरिगेनो छिड़के और गरमागरम चीज़ गार्लिक ब्रेड का आनंद उठाएं


Download Android App
Download iOS App












