Childrens Day 2025 GK Quiz: बाल दिवस 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है। यह दिन सभी स्टूडेंट्स के लिए बहुत खास होता है। क्या आप जानते हैं, बाल दिवस का इतिहास क्या है और इसे इतने धूम-धाम से क्यों मनाया जाता है। इस दिन को लोग पंडित जवाहर लाल नेहरू से क्यों जोड़ते हैं। आइए जानें, इसके पीछे का पूरा इतिहास।
GK Quiz for Childrens: बच्चों के लिए खास है बाल दिवस
हर साल 14 नवंबर को बहुत से धूम-धाम से मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती की याद दिलाता है। इस दिन को बच्चों के लिए बेहद खास माना जाता है। लेकिन बहुत लोगों का ये सवाल रहता है कि 14 नवंबर को ही बाल दिवस क्यों मनाया जाता है। इसका इतिहास और महत्व शायद ही आप जानते होंगे, लेकिन आज हम इस लेख के जरिए जान सकते हैं कि इसे क्यों और कैसे मनाया जाता है।
Childrens Day 2025 GK Quiz: बाल दिवस पर पूछें ये सवाल

प्रश्न 1: भारत में Childrens Day कब मनाया जाता है और इस दिन का क्या महत्व है?
उत्तर: हर साल 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाते हैं। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए उनके जन्मदिन को ही बच्चों के सम्मान में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में अलग-अलग प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद का आयोजन किया जाता है।
प्रश्न 2: पंडित जवाहरलाल नेहरू को “चाचा नेहरू” क्यों कहा जाता था?
उत्तर: नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। जब भी वो बच्चों मिलते थे, तो उनके साथ घुल-मिल जाते थे। नेहरू जी उनसे मिलकर बहुत सारी बातें करते थे और उनके सपने सुनते थे। उनकी प्रेम भावना के कारण ही बच्चें उन्हें प्यार से “चाचा नेहरू” बुलाते थे।
प्रश्न 3: बाल दिवस मनाने के पीछे क्या उद्देश्य है?
उत्तर: बाल दिवस मनाने का मुख्य कारण बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करना है। समाज में बच्चों के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव बढ़ाना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हर बच्चा देश की नींव है और उसे खुशहाल जीवन का अधिकार है।
प्रश्न 4: भारत में पहली बार बाल दिवस कब मनाया गया था?
उत्तर: भारत में पहली बार बाल दिवस 1957 में मनाया गया था। इससे पहले 20 नवम्बर को “विश्व बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता था, लेकिन 1957 से पंडित नेहरू जी के जन्मदिन यानी 14 नवम्बर को भारत ने अपने राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया।
प्रश्न 5: यूनिसेफ क्या है और यह बच्चों के लिए क्या काम करता है?
उत्तर: UNICEF (United Nations International Children’s Emergency Fund) संयुक्त राष्ट्र संगठन की एक एजेंसी है, जो पूरी दुनिया में बच्चों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए काम करती है। यह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खाना, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर काम करता है। भारत में भी यूनिसेफ ने बाल श्रम, बाल विवाह और कुपोषण के खिलाफ कई जागरूकता अभियान चलाए हैं।

प्रश्न 6: बाल दिवस पर स्कूलों में कौन-कौन से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है?
उत्तर: बाल दिवस के दिन स्कूलों में कई कार्यक्रम जैसे कि भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध लेखन, नृत्य, नाटक, खेलकूद प्रतियोगिता, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाती हैं। कई स्कूलों में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष नाटक या मनोरंजक कार्यक्रम भी किए जाते हैं। ताकि यह दिन बच्चों के लिए काफी यादगार रहे।
प्रश्न 7: पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति क्या संदेश था?
उत्तर: नेहरू जी कहा करते थे कि आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। उनका मानना था कि बच्चों को प्यार और सम्मान देना ही राष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाता है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष बल दिया, क्योंकि उनका विश्वास था कि शिक्षित बच्चे ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
प्रश्न 8: भारत में बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कौन-कौन से कानून बनाए गए हैं?
उत्तर: भारत सरकार ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई ऐसे कानून बनाए, जिससे उन्हें अपना अधिकार दिलाया जा सके।
- बाल श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम, 1986 – जिसमें बच्चों से काम करवाना अपराध है।
- मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE Act) – 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार देता है।
- बाल संरक्षण अधिनियम (POCSO Act, 2012) – बच्चों को शोषण और हिंसा से बचाने के लिए बनाया गया कानून।
प्रश्न 9: बाल दिवस 2025 की संभावित थीम क्या हो सकती है?
उत्तर: हर साल बाल दिवस की एक विशेष थीम होती है, जैसे “बच्चे देश की पहचान हैं” या “हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार।” 2025 की आधिकारिक थीम के अनुसार इस साल का उद्देश्य निश्चित रूप से बच्चों के अधिकार, समानता, और भविष्य को उज्जवल बनाना होगा।
प्रश्न 10: बाल दिवस हमें क्या सिखाता है?
उत्तर: बाल दिवस से हमें यह सीख मिलती है कि हर बच्चा बहुत महत्वपूर्ण है और उसे प्यार, शिक्षा, और सम्मान मिलना चाहिए। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार है। हमें बच्चों के सपनों को साकार करने में मदद करनी चाहिए। ताकि वे एक बेहतर भारत का निर्माण कर सकें।
Also Read: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लिया ये 5 काम, तो जीवन में नहीं आएंगी परेशानियां


Download Android App
Download iOS App




