कच्चे आलू के टुकड़े को काटकर 10-15 मिनट आंखों के नीचे घिसें और सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो दें।
पर्याप्त और अच्छी नींद लेनी चाहिए। सोने से 6 घंटे पहले कैफीन वाले पदार्थ न खाएं। सोने से 1.2 घंटे पहले कंप्यूटर-मोबाइल स्क्रीन से दूरी बना लें।
आयरन की कमी की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं। इसे दूर करने के लिए आयरन सप्लीमेंट लें।
सोने से पहले हर दिन बादाम के तेल की कुछ बूंदे आंखों के चारों ओर लगा कर मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह में धो लें।
दिन में सेब का सिरका इयरबड्स की मदद से आंखों के चारों ओर दो बार लगाएं। सूखने दें और फिर धो लें।
रुई को गुलाब जल में डिप करें और फिर आंखों के नीचे 15 मिनट तक मसाज करें। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें।
आंखों पर ठंडी सिकाई करें। इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं। सूजन कम होती है।
टी-बैग्स आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन को कम करते हैं। आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैतून के तेल से रात में आंखों के चारों ओर मसाज करें। इसे पूरी रात लगा रहने दें। यह बेहद लाभकारी है।


Download Android App
Download iOS App




