Dhania Seed Water vs Methi Water: वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, जानिए धनिया और मेथी का पानी पीने के फायदे और बनाने का तरीका

Summary :

Dhania Seed Water vs Methi Water: धनिया और मेथी का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों चीजें आपको भारतीय किचन में आसानी से मिल जाएंगी। मेथी और धनिया का इस्तेमाल रोजाना खाना बनाने में किया जाता है। ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर आप रोजाना धनिया और मेथी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इन दोनों मसालों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई…

Dhania Seed Water vs Methi Water: धनिया और मेथी का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों चीजें आपको भारतीय किचन में आसानी से मिल जाएंगी। मेथी और धनिया का इस्तेमाल रोजाना खाना बनाने में किया जाता है। ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर आप रोजाना धनिया और मेथी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

इन दोनों मसालों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। क्या आपने कभी धनिया और मेथी का पानी पिया है अगर नहीं तो, इन दोनों चीज़ों के पानी को आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर लें। क्योंकि आज हम आपको इसके ऐसे अनोखे फायदे बताएंगे, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Dhania Seed Water vs Methi Water: मेथी और धनिया पानी पीने के फायदे

Dhania water benefits in summer
Dhania water benefits in summer (Source: social media)
  • आप अपनी रोजाना की डाइट में मेथी और धनिया का पानी शामिल कर सकते हैं। ये आपका वजन घटाने में मदद करेगा साथ ही, पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
  • इसके सेवन से गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं।
  • मेथी और धनिया का पानी आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। ये आपके शरीर में इंसुलिन लेवल को बूस्ट करने में मदद करता है। धनिया और मेथी के पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने मदद करते हैं।
  • इन दोनों ही चीजों का पानी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इस पानी का सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। मेथी में पोटेशियम और धनिया में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को घटाता है।

Methi Water Benefits in Summer: धनिया और मेथी का पानी कैसे बनाएं

Methi Water Benefits in Summer
Methi Water Benefits in Summer (Source: social media)

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में एक गिलास पानी गर्म करें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच धनिया और आधा चम्मच मेथी दाना डालकर उबाल लें। फिर इसे तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। अच्छी तरह से पक जाने के बाद इस पानी को एक गिलास में छानकर इसका सेवन करें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।