Green Tea for Weight Loss: Weight Loss से लेकर Body Detox करने तक, जानिए Breen Tea पीने के फायदे, बनाने का सही तरीका और सही समय

Summary :

Green Tea for Weight Loss: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा। आजकल लोग अपना वजन जल्दी कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। अपनी फिटनेस को लेकर लोग काफी सतर्क रहते है। इसलिए लोग आपको ग्रीन टी पीते नजर आ जाएंगे, अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह के समय खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करें। गर्मियों में ग्रीन टी का सेवन करने से हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है। जिससे…

Green Tea for Weight Loss: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा। आजकल लोग अपना वजन जल्दी कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। अपनी फिटनेस को लेकर लोग काफी सतर्क रहते है। इसलिए लोग आपको ग्रीन टी पीते नजर आ जाएंगे, अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह के समय खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करें।

गर्मियों में ग्रीन टी का सेवन करने से हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी फिट रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं, ग्रीन टी पीने के फायदे और पीने का सही समय क्या है।

Benefits of Green Tea for Weight Loss: ग्रीन टी पीने के फायदे

Benefits of Green Tea for Weight Loss
Benefits of Green Tea for Weight Loss (Source: social media)
  • रोजाना ग्रीन टी का सेवन करने से जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
  • ग्रीन टी में बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो पूरे दिन हमारे शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • अगर आप रोजाना ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे वेट लॉस के साथ हार्ट से जुड़े रोग, स्किन आदि की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
  • ग्रीन टी का रोजाना सेवन आपके शरीर में हो रही जलन, इंफेक्शन और सूजन से राहत दिलाते हैं।
  • माना जाता है कि अगर आप सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं तो इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ने में मदद करते हैं।
  • ग्रीन टी का सेवन करने से मेटाबॉलिक हर समय थोड़ी-थोड़ी कैलोरी को कम करने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व फैट बर्निंग हॉर्मोन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Fat Burning Drinks: कैसे बनाएं ग्रीन टी

ग्रीन टी बनाने के लिए आप सबसे पहले पानी को उबालकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें ग्रीन टी की पत्तियां या फिर टी बैग डालकर मिलाएं। जब ग्रीन टी बन जाए, तो पत्तियां या टी बैग निकालकर ही इसका सेवन करें।

 Green Tea for Weight Loss Benefits: ग्रीन टी पीने का सही समय

 Green Tea for Weight Loss Benefits
Green Tea for Weight Loss Benefits (Source: social media)
  • आप ग्रीन टी का सेवन खाना खाने के एक घंटे पहले या बाद में कर सकते हैं।
  • इसे आप रात में सोने से पहले भी पी सकते हैं।
  • ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वजन कम करने के लिए ग्रीन टी में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
  • जल्दी वेट लॉस करने के लिए आप ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।