DIP Diet Plan: दो हफ्ते में दिखने लगेगा असर, वजन घटाने का ये शानदार तरीका नहीं जानते होंगे आप

Summary :

DIP Diet Plan: आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन फिट रहने के लिए अपनी डाइट अच्छी रखना बेहद ज़रूरी है। जब भी लोग डाइट की बात सुनते हैं, तो उनके मन में सबसे पहले खाना छोड़ने या बिना किसी स्वाद का खाना खाने जैसा ख्याल आता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज के समय में डीआईपी डाइट एक ऐसा ट्रेंड बन गया है, जिसे फॉलो करने से न केवल आपका वजन घटेगा बल्कि शरीर को पूरी तरह पोषक तत्व भी मिलेंगे। What is DIP Diet Plan: डीआईपी डाइट प्लान सुबह के समय बहुत ज्यादा खाने का…

DIP Diet Plan: आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन फिट रहने के लिए अपनी डाइट अच्छी रखना बेहद ज़रूरी है। जब भी लोग डाइट की बात सुनते हैं, तो उनके मन में सबसे पहले खाना छोड़ने या बिना किसी स्वाद का खाना खाने जैसा ख्याल आता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज के समय में डीआईपी डाइट एक ऐसा ट्रेंड बन गया है, जिसे फॉलो करने से न केवल आपका वजन घटेगा बल्कि शरीर को पूरी तरह पोषक तत्व भी मिलेंगे।

What is DIP Diet Plan: डीआईपी डाइट प्लान

DIP Diet Plan
DIP Diet Plan (Source: social media)

सुबह के समय बहुत ज्यादा खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। सुबह का समय शरीर को साफ़ करने और एनर्जी प्रदान करने का होता है। इसलिए डीआईपी डाइट के अनुसार, सुबह 12 बजे तक सिर्फ फलों का सेवन करना चाहिए। आपके वजन के अनुसार 10 ग्राम गुना फल का सेवन करना चाहिए। अगर आपका वजन 60 किलो है, तो 600 ग्राम फल का सेवन करें। इससे आपका पेट भर जाएगा और शरीर को फाइबर और मिनरल्स भी मिल जाएगा। जिसके बाद आप दलिया या अनाज का सेवन भी कर सकते हैं।

Weight Loss Diet Plan: वजन घटाने का आसान तरीका

DIP Diet Plan
DIP Diet Plan (Source: social media)

जब भी आप लंच करें, तो दो प्लेट लें। एक में सलाद और दूसरे में खाना लें। अपने वजन के अनुसार आपको खाने की मात्रा लेनी चाहिए। अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको 300 ग्राम सलाद का सेवन करना चाहिए। इससे आपका पेट हल्का रहेगा और पाचन भी सही रहेगा। ऐसा करने से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इसके बाद आराम से घर का बना दाल-चावल सब्जी-रोटी खा सकते हैं।

रात को डिनर के समय भी इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए यही तरीका अपनाना चाहिए। पहले सलाद फिर बाकी खाने का सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे जब भी खाना खाएं, तो अच्छी तरह चबा-चबा कर खाएं। इससे खाना अच्छे से पचता है और शरीर को फायदा भी मिलता है।

डीआईपी डाइट का असर सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है, पाचन सुधारती है और शरीर को एनर्जी से भर देती है। जो लोग कब्ज, गैस या थकान जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये डाइट बहुत मददगार है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Ayurvedic Remedies for Glowing Face: नेचुरल तरीके से चाहिए बेदाग गोरापन, तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्ख़े

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।