ऑफिस ब्रेक में चाय के साथ सिगरेट पीना लगता है कूल? डॉक्टर बोले-‘शरीर के लिए जहर से कम नहीं!

Summary :

Side Effects Of Smoking Cigarettes With Tea: अक्सर आप लोगो ने देखा होगा कि लोग काम से थोड़ी देर का ब्रेक लेकर चाय पीने जाते हैं। कुछ लोग चाय के साथ बिस्किट लेते हैं, तो कुछ सिगरेट का सहारा लेते हैं। किसी ऑफिस के बाहर चाय की टपरी हो, तो वहां आपको चाय के साथ सिगरेट पीते हुए लोग दिख जाएंगे। अगर आप भी चाय के साथ सिगरेट पीने का शौक रखते हैं, तो आपको बता दें कि ये कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। समय रहते हुए अपनी ये आदत सुधार लें, वरना बाद में भुगतना पड़ेगा।…

Side Effects Of Smoking Cigarettes With Tea: अक्सर आप लोगो ने देखा होगा कि लोग काम से थोड़ी देर का ब्रेक लेकर चाय पीने जाते हैं। कुछ लोग चाय के साथ बिस्किट लेते हैं, तो कुछ सिगरेट का सहारा लेते हैं। किसी ऑफिस के बाहर चाय की टपरी हो, तो वहां आपको चाय के साथ सिगरेट पीते हुए लोग दिख जाएंगे। अगर आप भी चाय के साथ सिगरेट पीने का शौक रखते हैं, तो आपको बता दें कि ये कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। समय रहते हुए अपनी ये आदत सुधार लें, वरना बाद में भुगतना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि चाय के साथ सिगरेट पीने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान होते हैं।

Side Effects Of Smoking Cigarettes With Tea: जानें इससे होने वाले नुकसान

Side Effects Of Smoking Cigarettes With Tea
जानें इससे होने वाले नुकसान (Image- Social Media)

1. पेट की परेशानी बढ़ सकती है

चाय के साथ सिगरेट पीने से पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। चाय पीने से बॉडी में पानी की कमी होती है, जिससे कब्ज और पेट संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ता है। धूम्रपान भी फेफड़ों और पेट के लिए अच्छा नहीं है। दोनों का कॉम्बिनेशन पेट और आंत से जुड़ी समस्याएं पैदा करते हैं।

2. हार्ट अटैक

चाय और सिगरेट दोनों ही दिल की धड़कन बढ़ाते हैं। इन्हें साथ लेने से दिल पर दुगना दबाव पड़ता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। समय के साथ हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।

3. मुंह और दांतों पर असर

सिगरेट और चाय दोनों में दाग छोड़ने वाले तत्व होते हैं। इन दोनों को साथ लेने पर दांत पीले और कमजोर हो जाते हैं, सांस में बदबू आने लगती है और मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय रहते अपनी इस आदत को सुधार लें।

Side Effects Of Smoking Cigarettes With Tea
जानें इससे होने वाले नुकसान (Image- Social Media)

4. दिमाग पर असर

चाय में कैफीन और सिगरेट में निकोटीन होता है, जो अस्थायी रूप से मूड अच्छा करते हैं। लेकिन धीरे-धीरे दिमाग इन पर निर्भर होने लगता है, जिससे फोकस और मेमोरी कमजोर हो जाती है, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

5. खून की कमी

Side Effects Of Smoking Cigarettes With Tea
खून की कमी (Source : Social Media)

चाय पीने से शरीर में खून और पानी की कमी होने लगती है। सिगरेट में मौजूद निकोटिन ब्लड सर्कुलेशन को कम करता है, इससे कम् करने की क्षमता में कमी होने लगती है।

6. लॉन्ग टर्म इफेक्ट्स

लंबे समय तक चाय और सिगरेट को एक साथ लेने से लंग्स कमजोर हो जाते हैं, इम्यूनिटी घटती है, स्किन और बालों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Ayurvedic Remedies for Glowing Face: नेचुरल तरीके से चाहिए बेदाग गोरापन, तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्ख़े

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।