Eid al-Adha 2026: ईद पर दिखना है सबसे अलग? पहनें सिंपल और एलिगेंट सूट के ये लेटेस्ट डिज़ाइन

Summary :

Eid al-Adha 2026: बकरा ईद जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। इस साल 28 मई को ये त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन के लिए अगर आप भी अपने लुक को लेकर टेंशन में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपके लिए कुछ सिंपल और एलिगेंट सूट के लेटेस्ट डिज़ाइन लाये है जो आप इस गर्मी में आराम से पहन सकती है। Eid al-Adha 2026: इस ईद सूट पहन लुक में लगाएं चार- चाँद 1. Anarkali Suit अनारकली डिजाइन हमेशा से एक क्लासिक चॉइस रहा है। गर्मी में यह हल्के कॉटन फैब्रिक में पहनने के लिए बेहद…

Eid al-Adha 2026: बकरा ईद जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। इस साल 28 मई को ये त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन के लिए अगर आप भी अपने लुक को लेकर टेंशन में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपके लिए कुछ सिंपल और एलिगेंट सूट के लेटेस्ट डिज़ाइन लाये है जो आप इस गर्मी में आराम से पहन सकती है।

Eid al-Adha 2026: इस ईद सूट पहन लुक में लगाएं चार- चाँद

1. Anarkali Suit

Eid al-Adha 2026
Eid al-Adha 2026( Source: Social Media)

अनारकली डिजाइन हमेशा से एक क्लासिक चॉइस रहा है। गर्मी में यह हल्के कॉटन फैब्रिक में पहनने के लिए बेहद आरामदायक और एलिगेंट होता है। फ्लोई डिजाइन और वाइड हेमलाइन के साथ यह सूट आपको खूबसूरत लुक देता है। इस तरह के सिंपल और कंफर्टेबल सूट आप इस गर्मी में आराम से पहन सकती है।

2. Thread Work Suit

Eid al-Adha 2026( Source: Social Media)
Eid al-Adha 2026( Source: Social Media)

अगर आप प्रिंटेड कपड़ों की जगह थोड़ा क्लासी और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो थ्रेड वर्क एम्ब्रॉयडरी वाला यह कॉटन कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ते में हल्की कढ़ाई होती है जो इसे गर्मी के लिए परफेक्ट बनाती है। सिंपल ट्राउजर के साथ इस तरह का कुर्ता बहुत प्रोफेशनल लुक देता है।

3. Farsi Salwar Suit

Eid al-Adha 2026( Source: Social Media)
Eid al-Adha 2026( Source: Social Media)

अगर आप इस ईद पर लंबे कुर्ते पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो शॉर्ट पाकिस्तानी कुर्ता स्टाइल आपके लिए एक रिफ्रेशिंग हो सकता है। यह लुक न केवल कम्फर्टेबल है, बल्कि आपको काफी यंग और कूल दिखाता है। इस तरह के सूट डिज़ाइन आजकल खूब चलन में है।

4. Churidar Salwar Suit

Eid al-Adha 2026( Source: Social Media)
Eid al-Adha 2026( Source: Social Media)

चूड़ीदार स्ट्रेट सूट की ये डिजाइन लंबी पतली लड़‌कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। बॉर्डर में बारीक लेस और दुपट्टे में स्टोन का काम काफी एलिगेंट लग रहा है। चूड़ीदार सूट हमेशा से ट्रेंड में है।

Also Read: Eid Special Suit Designs: ईद पर ट्राई करें पाकिस्तानी सूट, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन जो आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार-चांद

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।