Foods to Avoid in Summer: गर्मियों में धूप और तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। जब बाहर का तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है और गर्म लू चलती है, तो न सिर्फ बाहर गर्मी होती है, बल्कि हमारे शरीर के अंदर का सिस्टम भी परेशान होने लगता है। ऐसे में सबसे ज्यादा बुरा असर हमारे पेट पर पड़ता है। इन दिनों कुछ भी भारी खाने का मन नहीं करता। थोड़ी सी भी लापरवाही करने पर पेट में गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारें आने लगती हैं।
गर्मी में पेट क्यों खराब रहता है?

आयुर्वेद कहता है कि इस मौसम की तेज गर्मी हमारे शरीर के अंदर ‘पित्त’ को बढ़ा देती है। जब बाहर का तापमान बढ़ता है, तो हमारे पेट की डाइजेशन धीमी हो जाती है। यही वजह है कि गर्मियों में पाचन तंत्र सुस्त पड़ जाता है और पेट में जलन या बदहजमी जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
अगर हम इस मौसम में अपने खाने-पीने और रहने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव कर लें, तो इस भीषण गर्मी में भी अपने पेट को ठंडा रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें गर्मियों में ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
Foods to Avoid in Summer: गर्मियों में इन 5 चीजों से बना लें दूरी

1. रेड मीट और नॉन-वेज
2. मसालेदार और तला-भुना खाना
आजकल लोग बहुत ज्यादा मसालेदार और बाहर का जंक फूड खाते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। खासकर गर्मियों में समोसे, पकौड़े, चाट, तेज लाल मिर्च और गरम मसाले वाले खाने से बचना चाहिए। मसालों का स्वभाव गर्म होता है, जो पेट में जाते ही एसिड बढ़ा देते हैं। इससे पेट में जलन और मरोड़ होने लगती है।
3. चाय और कॉफी

ज्यादातर भारतीयों के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है, लेकिन गर्मियों में इसे ज्यादा पीना पेट के लिए नुकसानदेह हो सकता है। चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) करता है और एसिडिटी बढ़ाता है, जिससे पेट की गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में चाय-कॉफी की जगह छाछ या लस्सी पीना बेहतर है।
4. ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं, लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है। इसीलिए डॉक्टर इन्हें सर्दियों में खाने की सलाह देते हैं। गर्मियों में इन्हें बिना भिगोए या ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में गर्मी हो सकती है, जिससे दाने और बदहजमी की समस्या हो जाती है। अगर खाना ही है, तो रातभर पानी में भिगोकर बहुत कम मात्रा में खाएं।
5. बहुत ज्यादा आम खाना

आम को फलों का राजा कहते हैं और गर्मियों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि पके हुए आम की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में हद से ज्यादा आम खाने या बहुत मीठा मैंगो शेक पीने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है। इससे चेहरे पर मुंहासे (पिंपल्स) या शरीर पर घमौरियां निकल आती हैं। इसलिए गर्मियों में पका हुआ आम कम ही खाना चाहिए।
पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं?
अपने पेट को ठंडक रखने के लिए डाइट में छाछ, नारियल पानी, खीरा, तरबूज, पुदीना और सौंफ का पानी शामिल करें। इन चीजों के सेवन से पेट हल्का रहता है और सेहत खराब होने का खतरा नहीं होता।


Download Android App
Download iOS App




