जूतों और पैरों की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये 3 असरदार घरेलू उपाय और पाएं तुरंत राहत

Summary :

Foot Odor Remedies: अक्सर जूते पहनने के बाद हमे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खास कर गर्मी में मौसम में जूते पहनने के बाद उससे गंदी स्मेल आना जैसी समस्या हर किसी को होती है। ज्यादा खराब तब लगता है जब पैरों से बदबू आने लगती है। यह समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है जब जूते की क्वलिटी ठीक न हो या जूते का सोल खराब हो। अक्सर लोग सही साइज के जूते पहनने या फिर इसकी क्वालिटी पर ध्यान नहीं देते हैं, जिससे पैरों में पसीना जमता है और बदबू होने लगती है। इसके अलावा,…

Foot Odor Remedies: अक्सर जूते पहनने के बाद हमे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खास कर गर्मी में मौसम में जूते पहनने के बाद उससे गंदी स्मेल आना जैसी समस्या हर किसी को होती है। ज्यादा खराब तब लगता है जब पैरों से बदबू आने लगती है। यह समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है जब जूते की क्वलिटी ठीक न हो या जूते का सोल खराब हो। अक्सर लोग सही साइज के जूते पहनने या फिर इसकी क्वालिटी पर ध्यान नहीं देते हैं, जिससे पैरों में पसीना जमता है और बदबू होने लगती है।

इसके अलावा, मोजे की खराब क्वालिटी भी इस समस्या को बढ़ा सकती है, क्योंकि सिंथेटिक या पतले मोजे पसीने को अच्छे से सोख नहीं पाते हैं। इसके साथ ही बदलते मौसम में गर्मी और उमस भी पैरों की बदबू का एक बड़ा कारण बन सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप बदबू को खत्म कर सकते हैं।

Foot Odor Remedies: जूतों से आने वाली बदबू को ऐसे करें दूर

1- नमक और सिरके

Foot Odor Remedies
Foot Odor Remedies (Source: Social Media)

पैरों की सफाई और दुर्गंध दूर करने के लिए आधी बाल्टी गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच नमक और आधा कप सिरका मिला लें। इसमें पैर डालकर 15-20 मिनट तक बैठें।

सिरके में एसिडिक गुण मौजूद होता है, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। नमक-सिरके वाले पानी में पैर डालकर बैठने से बदबू दूर होने के साथ ही पैरों की थकान भी कम होती है। इसके साथ ही मृत त्वचा को हटने में भी मदद मिलती है।

2- जूतों से आ रही बदबू को कैसे दूर करें

Foot Odor Remedies
Foot Odor Remedies (Source: Social Media)

जिस जूते से भी दुर्गंध आ रही है उसे कम से कम 24 घंटे धूप या हवा में रख दें। इसके अलावा जूतों के भीतर की नमी और बदबू को सोखने के लिए में बेकिंग सोडा छिड़क दें या फिर एक-दो पुराने टी-बैग्स रख दें। चाय की पत्तियां नमी सोख लेती हैं, जिससे जूते फ्रेश हो जाते हैं।

3- यह तरीका काम आएगा

पैरों की बदबू से बचने के लिए लैवेंडर तेल और फिटकरी एक असरदार उपाय हो सकते हैं। नहाने के बाद 2-3 मिनट तक अपने पैरों के तलवों पर फिटकरी रगड़ें। यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, जो पसीने को कम करने में मदद करता है। इसके बाद, पैरों पर लैवेंडर या टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें लगाकर मसाज करें। ये तेल एंटी-फंगल गुणों से पैरों को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। साथ ही, मोजे पहनने से पहले पैरों पर थोड़ा सा एंटी फंगल पाउडर छिड़क दें। इससे पैरों में नमी कम रहती है, जिससे बदबू की समस्या से बचा जा सकता है।

Also Read: बार-बार होता है Headache? Painkiller छोड़ें और आज़माएं ये 5 असरदार Home Remedies

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।