Gold Earring Designs: कम बजट में दिखें स्टाइलिश, 5 ग्राम सोने के इयररिंग्स के ये डिज़ाइन्स बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती

Summary :

यदि आप कम बजट में सोने की बालियां या इयररिंग्स बनवाने का मन बना रही हैं, तो इन डिज़ाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सोने के खूबसूरत और एलिगेंट इयररिंग्स पहनने के लिए हमेशा भारी बजट की ज़रूरत नहीं होती। अगर आप डेली वेयर के लिए लाइटवेट, कम्फर्टेबल और स्टाइलिश इयररिंग्स की तलाश में हैं, तो 5 ग्राम के आसपास के डिज़ाइन्स आपके लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन हैं। कम वजन होने के कारण इन्हें दिनभर आसानी से पहना जा सकता है और ये ऑफिस वेयर से लेकर कैजुअल आउटफिट्स तक हर लुक के साथ खूब सजते हैं।

यदि आप कम बजट में सोने की बालियां या इयररिंग्स बनवाने का मन बना रही हैं, तो इन डिज़ाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Hoop Gold Earring

Gold Earring Designs
Gold Earring Designs( Source: Social Media)

छोटे गोल्ड हूप्स के साथ नीचे लटका हुआ छोटा स्टार चार्म इन्हें बेहद मॉडर्न और यूथफुल लुक देता है। यह सिंपल होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगता है, जिसे आप वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के कपड़ों के साथ पेयर कर सकती हैं।

Leaf Gold Earring

Gold Earring Designs( Source: Social Media)
Gold Earring Designs( Source: Social Media)

पत्तियों के आकार और बारीक कटवर्क वाले डिज़ाइन्स कम वजन में भी काफी आकर्षक और रॉयल लगते हैं। इसमें नीचे की तरफ छोटा Pearl या गोल्ड ड्रॉप जुड़वाकर इसे ऑफिस के साथ-साथ छोटे-मोटे फंक्शंस के लिए भी तैयार किया जा सकता है।

Minimal Ring Gold Earring

Gold Earring Designs( Source: Social Media)
Gold Earring Designs( Source: Social Media)

एक छोटे हूप के नीचे पतली और नाजुक गोल रिंग को जोड़कर बनाया गया यह डिज़ाइन बेहद मिनिमल और एलिगेंट दिखता है। जो महिलाएं ज्यादा हैवी ज्वैलरी पहनना पसंद नहीं करतीं, उनके लिए रोज़ाना पहनने के हिसाब से यह एक बेहतरीन और आरामदायक विकल्प है।

Also Read: Meenakari Jhumka Designs For Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर सूट- साड़ी के साथ पेयर करें ये 4 ट्रेंडी मीनाकारी झुमका, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।