Green Choker Designs: सगाई से लेकर शादी तक, दुल्हन के लुक को खास बनाएंगे ये ‘ग्रीन चोकर’ डिजाइन्स

Summary :

ज्वेलरी ट्रेंड्स की बात करें, तो आजकल 'ग्रीन चोकर सेट्स' हर दुल्हन की पहली पसंद बने हुए हैं।

भारतीय शादियों में दुल्हन के श्रृंगार का महत्व ही अलग होता है। गहने सिर्फ सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि दुल्हन के पूरे लुक में एक रॉयल और ग्रेसफुल टच जोड़ते हैं। ज्वेलरी ट्रेंड्स की बात करें, तो आजकल ‘ग्रीन चोकर सेट्स’ हर दुल्हन की पहली पसंद बने हुए हैं। चाहे Emerald, ग्रीन कुंदन, मीनाकारी हो या फिर पेस्टल मिंट ग्रीन, हरे रंग का चोकर लाल, मैरून, पेस्टल, गुलाबी और सुनहरे रंग के लहंगों के साथ परफेक्ट कंट्रास्ट बनाता है।

अगर आप भी अपनी सगाई से लेकर शादी के खास मौकों के लिए परफेक्ट ज्वेलरी की तलाश में हैं, तो ये ट्रेंडी ग्रीन चोकर डिजाइन्स आपके ब्राइडल लुक को एकदम खास और यादगार बना देंगे!

1. Green Emerald Diamond Choker

choker necklace gold design
choker necklace gold design( Source: Social Media)

सगाई के दिन दुल्हनें अक्सर एलिगेंट और थोड़ा लाइटवेट लुक पसंद करती हैं। इसके लिए भारी-भरकम ज्वेलरी की जगह मॉडर्न टच वाला चोकर चुनें।अमेरिकन डायमंड्स (AD) या पोल्की के साथ मिंट ग्रीन (Mint Green) या हल्के हरे पन्ने के बीड्स वाला चोकर ट्राई करें। यह गाउन, इंडो-वेस्टर्न ड्रेप्स या पेस्टल लहंगों के साथ बेहद खूबसूरत दिखता है और आपको एक फ्रेश ‘गर्ली’ वाइब देता है।

2. Floral Pearl Green Choker

mini choker designs in green color
mini choker designs in green color( Source: Social Media)

हल्दी और मेहंदी का फंक्शन रंग-बिरंगा और मस्ती भरा होता है। इस दिन ज्वेलरी में भी वही ग्रेस झलकना चाहिए। हल्की मीनाकारी वर्क, छोटे मोतियों और लाइट ग्रीन स्टोन वाला चोकर इस मौके के लिए बेस्ट है। आउटफिट के साथ मैचिंग: पीले या हरे रंग के आउटफिट पर यह चोकर खिलकर आता है और तस्वीरों में बेहद ग्रेसफुल लगता है।

3. Kundan Green Choker

mini choker designs in green color( Source: Social Media)
mini choker designs in green color( Source: Social Media)

संगीत की रात होती है ग्लैमर और चमक-धमक की। ऐसे में दुल्हन का लुक ऐसा होना चाहिए जो स्टेज पर सबसे अलग चमके। अनकट डायमंड्स या कुंदन के साथ बड़े-बड़े इमराल्ड (पन्ना) ड्रॉप्स वाला चोकर चुनें। इसमें कट-वर्क और लटकन वाली डिटेल्स आपको काफी रॉयल लुक देती हैं। यह चोकर सीक्वेंस वर्क या डार्क कलर के संगीत लहंगे पर बेहद स्टनिंग लगता है।

4. Gold Temple Green Choker

mini choker designs in green color( Source: Social Media)
mini choker designs in green color( Source: Social Media)

शादी के दिन हर दुल्हन की ख्वाहिश होती है महारानी जैसा दिखने की। इस दिन के लिए ‘ग्रीन चोकर’ सबसे बेस्ट कंट्रास्ट ज्वेलरी साबित होता है। चौड़ी पट्टी वाला कुंदन और डार्क ग्रीन पन्ना चोकर लें। अगर आप लेयर्ड लुक चाहती हैं, तो इस चोकर के साथ एक लंबा रानी हार भी पेयर कर सकती हैं। अगर आपका लहंगा पारंपरिक लाल, मैरून या रानी पिंक है, तो उस पर ग्रीन चोकर का कंट्रास्ट कमाल का लगेगा।

Also Read: Temple Jewellery Necklace Designs: सिंपल लुक को भी क्लासी टच देने के लिए बेस्ट हैं ये टेंपल ज्वेलरी नेकलेस, देखिए लेटेस्ट डिजाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।