Green Smokey Eye Makeup Tutorial: सावन में चाहिए सबसे अलग और स्टाइलिश लुक? ट्राई करें यह लेटेस्ट ग्रीन स्मोकी आई मेकअप!

Summary :

अगर आपके आउटफिट के साथ आपका आई मेकअप भी परफेक्टली ट्यून हो जाए, तो आपका पूरा लुक बेहद आकर्षक और खास नजर आने लगता है।

सावन के पावन महीने और तीज जैसे खास मौकों पर महिलाएं और लड़कियां हरे रंग के कपडों को प्राथमिकता देती हैं, चाहे वह हरी साड़ी हो, सूट, चूड़ियां या फिर मैचिंग ज्वेलरी। लेकिन अगर आपके आउटफिट के साथ आपका आई मेकअप भी परफेक्टली ट्यून हो जाए, तो आपका पूरा लुक बेहद आकर्षक और खास नजर आने लगता है। ऐसे में ग्रीन स्मोकी आई मेकअप आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

आइए जानते हैं कि कैसे आप घर बैठे सिर्फ कुछ ही स्टेप्स में यह गॉर्जियस आई लुक हासिल कर सकती हैं!

Step-by-Step: ऐसे पाएं परफेक्ट ग्रीन स्मोकी आइज

Prep & Prime

Sawan eye makeup
Sawan eye makeup(Source: Social Media)

मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, इसके लिए अपनी आईलिड्स पर थोड़ा-सा आई प्राइमर या कंसीलर लगाएं और इसे ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट कर लें।

Transition Shade

Festival eye makeup
Festival eye makeup( Source: Social Media)

अपनी क्रीज लाइन पर हल्का सा ब्राउन या न्यूड आईशैडो लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे आई मेकअप को एक नेचुरल और स्मोकी डेप्थ मिलती है।

The Green Base

Green eyeshadow looks
Green eyeshadow looks( Source: Social Media)

अब अपनी पूरी आईलिड पर डार्क ग्रीन, Emerald या ऑलिव ग्रीन रंग का आईशैडो लगाएं। अगर आप नाइट फंक्शन में जा रही हैं, तो शिमरी/ग्लिटर ग्रीन शेड भी चुन सकती हैं।

Blend, Blend & Blend!

How to do green smoky eye makeup
How to do green smoky eye makeup( Source: Social Media)

साधारण ब्लैक या डार्क ब्राउन आईशैडो लेकर आंखों के बाहरी कोनों पर लगाएं और ग्रीन शेड के साथ सॉफ्ट ब्रश से ब्लेंड करें। याद रखें, स्मोकी लुक में कोई भी हार्ड लाइन नहीं दिखनी चाहिए।

Define & Volume

How to do green smoky eye makeup( Source: Social Media)
How to do green smoky eye makeup( Source: Social Media)

लोअर लैश लाइन पर वाटरप्रूफ हरा या काला काजल लगाएं और उसे भी हल्के से ब्लेंड करें। इनर कॉर्नर को हाईलाइट करें और पलकों को वोल्यूमाइज़िंग मस्कारा के दो-तीन कोट देकर फाइनल टच दें।

Pro Tips

जब आंखों का मेकअप बोल्ड (Green Smoky) हो, तो लिप्स को हमेशा न्यूड, पीच या लाइट पिंक शेड में ही रखें। इससे आपका ओवरऑल बैलेंस बना रहेगा।

यह लुक पीले, सफेद, Golden या हरे रंग के कुर्ते और साड़ी के साथ बेहद शानदार लगता है।

इस आई मेकअप के साथ ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी या पर्ल इयररिंग्स पहनें, जो आपके सावन लुक में चार चांद लगा देंगे।

Also Read: Modern Alta Designs for Sawan: इस सावन आपकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगाएंगे आलता के ये मॉडर्न डिजाइन्स!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।