लोग अक्सर अपने तैलीय-चिकने बालों से परेशान रहते हैं
व्यस्त जीवनशैली के कारण, समय की कमी के कारण वे अपने बालों को धो नहीं पाते
ऐसे लोगों के लिए बाज़ार में कई तरह के शैम्पू उपलब्ध हैं

इनमें से एक है ड्राई शैम्पू, जिसे हाइब्रिड शैम्पू भी कहा जाता है
ड्राई शैम्पू एक ऐसा उत्पाद है जो बिना पानी के बालों को साफ़ करता है. यह शैम्पू पाउडर या स्प्रे जैसा होता है
आइए जानते हैं ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल का सही तरीका क्या है
ड्राई शैम्पू को बालों से चार से छह इंच की दूरी से सीधे जड़ों पर स्प्रे किया जाता है

स्प्रे करने के बाद जड़ों और स्कैल्प पर उंगलियों से मसाज करें
इसके बाद बालों में कंघी करें, जिससे आपके बाल चिपचिपे नहीं दिखेंगे


Download Android App
Download iOS App












