Hairstyle For Eid: हर आउटफिट पर जचेंगे एक्ट्रेस Aamna Sharif की हेयरस्टाइल, ईद पर लगेंगी चांद का टुकड़ा

Hairstyle For Eid

Hairstyle For Eid: ईद पर फैंसी और डिफरेंट लुक तलाश रही हैं तो एक्ट्रेस आमना सरीफ के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इन हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आपको किसी पार्लर जाने की जरूरत नहीं है इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं।

Hairstyle For Eid: हर आउटफिट पर जचेंगे एक्ट्रेस Aamna Sharif की हेयरस्टाइल

1. Bun Hairstyle

Hairstyle For Eid
Hairstyle For Eid( Source: Social Media)

पार्टी के लिए आप इस तरह का लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को स्ट्रेट करके अच्छे से कंघी कर लें। इस तरह का मेसी बन लड़कियों को काफी पसंद आता है। इसे बनाने के लिए पहले सामने से पार्टिशन बना लें इसके बाद बालों को एक जूड़े के शेप में बांध लें। इसके बाद थोड़े थोड़े बाल जूड़े में से निकाल लें और स्टाइलिश लुक कंप्लीट करें।

2. Loose Curl

Hairstyle For Eid( Source: Social Media)
Hairstyle For Eid( Source: Social Media)

ओपन हेयर रखना पसंद है तो आमना की तरह ये सिंपल फ्रेंच हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसमें फ्रंट से फ्रेंच ब्रेड बनानी है औरर बाकी बालों को ओपन रखना है। आप चाहें तो फ्रेंच ब्रे़ड में फ्लावर, बीड्स या लगा सकती हैं।

Also Read: Keratin कराने के बाद कब और कैसे धोएं बाल? लंबे समय तक चमक बनाए रखने के Important Tips

3. Braid Hairstyle

Hairstyle For Eid( Source: Social Media)
Hairstyle For Eid( Source: Social Media)

आजकल चोटी का काफी ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में अनारकली से लेकर शरारे तक के लिए आप आमना की तरह स्लीक चोटी बना सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी चोटी में गोटा भी लपेटा है, जो बिल्कुल फेस्टिव वाइब दे रही है।

4. Gajra Hairstyle

Hairstyle For Eid( Source: Social Media)
Hairstyle For Eid( Source: Social Media)

सिंपल स्ट्रेट कु्र्ती वाला सूट अगर ईद पर पहन रही हैं तो आमना की तरह स्लीक बन बना सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने बन को फेस्टिव लुक देने के लिए गजरा भी लगाया है। सिंपल सूट पर ये हेयरस्टाइल काफी अच्छा लगता है।

Also Read: घर पर कैसे बनाएं रोज़मेरी वॉटर? बालों को लंबा और घना बनाने का सबसे आसान नुस्खा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।