KC Tyagi Leaves JDU: राज्यसभा चुनाव में मिली जीत के बाद नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने जदयू की सदस्यता अभियान के समाप्त होने के बाद भी अपनी सदस्यता रिन्यू नहीं कराई है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि अब केसी त्यागी किसी पार्टी में जाएंगे या फिर खुद की पार्टी बनाएंगे।
आपको बता दें कि केसी त्यागी काफी समय से पार्टी से दूर थे और उनके बयानों को भी ज्यादा महत्व नहीं दिया जा रहा था। पिछले दिनों खबरें थीं कि वह जेडीयू से अलग हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया था। अब जानकारी मिली है कि जेडीयू से उनकी सदस्यता समाप्त हो गई है और उन्होंने इसका नवीनीकरण नहीं कराया है।
KC Tyagi Leaves JDU: UP की राजनीति में हो सकते हैं सक्रिय!
सूत्रों के मुताबिक, अब केसी त्यागी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं। आने वाले दिनों में वह किसी नए दल के साथ जुड़ सकेंगे।
KC Tyagi News: पत्र लिखकर दी जानकारी
केसी त्यागी ने मंगलवार (17 मार्च, 2026) को इस संबंध में पत्र लिखते हुए सार्वजनिक तौर से जानकारी दी है। आपको बता दें कि वे जनता दल (यूनाइटेड) यानी JD(U) के वरिष्ठ नेता रहे हैं। लेकिन वह लंबे समय से जेडीयू से दूरी बनाए हुए थे।
JD(U) leader KC Tyagi has resigned from the primary membership of the party pic.twitter.com/PZWcsh32CC
— IANS (@ians_india) March 17, 2026
नीतीश कुमार के करीबी रहे केसी त्यागी
बता दें कि जदयू का गठन 30 अक्टूबर 2003 को समता पार्टी और जनता दल के विलय से हुआ था। जॉर्ज फर्नांडिस पार्टी के अध्यक्ष थे और के सी त्यागी महासचिव के तौर पर साथ मिलकर काम करते थे। त्यागी शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ भी कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। वे जदयू के मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
के सी त्यागी की गिनती जदयू के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के रूप में होती रही है। इनकी गणना नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में होती रही है, लेकिन कहा जाता है कि कुछ महीनों से इनकी दूरी बढ़ गई है। के सी त्यागी ने मंगलवार इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी सार्वजनिक की है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार-नितिन नवीन समेत 5 उम्मीदवारों ने लहराया जीत का परचम, बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप


Download Android App
Download iOS App




