आजकल कई लोग चीया सीड्स और सब्जा सीड्स का सेवन कर रहे हैं
चिया के बीज और सब्जा के बीज दोनों ही बहुत फायदेमंद माने जाते हैं और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं
कई लोग अक्सर सब्जा के बीज और चिया के बीज के बीच कन्फ्यूज रहते हैं

आइए जानते हैं कि क्या चिया के बीज और सब्जा के बीज में क्या अंतर है
सब्जा के बीज मीठी तुलसी के पौधे से आते हैं, जो आमतौर पर भारत में पाया जाता है
दूसरी ओर, चिया के बीज साल्विया हिस्पैनिका पौधे के बीज हैं, जो मैक्सिको में पाया जाता है

सब्जा के बीज छोटे, काले और कुरकुरे होते हैं, जबकि चिया के बीज दिखने में छोटे, गोल और चिकने होते हैं
चिया के बीज का इस्तेमाल स्मूदी, पुडिंग, ओटमील बनाने में किया जाता है, लेकिन सब्जा के बीज का इस्तेमाल फालूदा, शर्बत जैसी चीजों में किया जाता है
दोनों ही पाचन को बेहतर बनाने, कब्ज से राहत देने, वजन कम करने, और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं
Soaked Raisins: भीगी किशमिश सेहत के लिए है वरदान, जानें रोजाना खाने के फायदे


Download Android App
Download iOS App












