Health Tips: आपको भी गर्मियों में रहती है हाई BP की समस्या, Lifestyle में करें Good Changes

आपको भी गर्मियों में रहती है हाई BP की समस्या, Lifestyle में करें Good Changes

Health Tips

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किसी अंग को कभी भी प्रभावित कर सकता है इसलिए समय रहते इस बीमारी से अवगत हो जाए और अपनी जीवन शैली में बदलाव करें। खान-पान सुधारें और जंगफूड से परहेज करें।

Highlights

  • गर्मियों में बढ़ता है BP
  • कई लोगों को रहती है परेशानी
  • BP कंट्रोल करने के लिए करें ये काम

लाइफस्टाइल का रखें ख्याल

अप्रैल का महीना चल रहा है, लेकिन दिन पर दिन गर्मी का पारा चढ़ रहा है। इस दौरान, जो व्यक्ति खानपान और लाफस्टाइल का ख्याल नहीं रखेंगे उन्हें हाई बीपी की समस्या हो सकती है। अब सवाल यह उठता है, कि BP को कैसे कंट्रोल किया जाए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अचानक से अगर BP हाई हो जाए तो यह खतरे की घंटी की तरह है।

bp2

BP को ऐसे करें कंट्रोल

गर्मियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के चांसेस ज्यादा होते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हम बताएंगे घरेलू नुस्खे जिससे आप बीपी कंट्रोल कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है तो खुद को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है। आजकल कोरोनावायरस के डर से लोग बाहर निकलते नहीं है। एक जगह रहने के कारण बीपी की समस्या अक्सर हो जाती है।

bp3

इन चीजों से करें बचाव

  • हाई BP के मरीजों को नमक और चीनी नहीं खानी चाहिए, साथ ही साथ कैलोरी इनटेक को कम करना चाहिए ताकि वजन न बढ़े।
  • रिफाइंड और तले हुए खाने नहीं खानी चाहिए। इसमें ओमेगा 6 और ट्रांस फैट काफी ज्यादा मात्रा में होता है।
  • मसाले या मसालों से तैयार सूप भी नहीं खाना चाहिए। यह सेहत खराब कर सकती है।

bp4

इन चीजों को खाएं बीपी रहेगा एकदम कंट्रोल

  • अगर आप अपना उच्च रक्तचाप (BP) को कंट्रोल करना चाहते हैं तो यहां बताई गई चीजों को अपना डाइट में शामिल करें। केला, सेब, विटामिन सी युक्त आहार लें, लहसुन, नैचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स, न्यूट्रीएंट्स, दालचीनी पाउडर, तरबूज को शामिल करें।
  • गर्मियों में नारियल पानी पीने से बीपी कंट्रोल में रहता है। 100 मिलीलीटर नारियल पानी में सिर्फ 19 कैलोरी होती है। इसमें फैट या कोलेस्ट्रॉल होता है।

bp5

  • हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए दही और लस्सी जरूर पीना चाहिए। हाई बीपी के मरीज को छाछ पीने से कई सारे फायदे मिलते हैं। इससे पाचन शक्ति भी अच्छी होती है।
  • तरबूज खाने से हाई बीपी कंट्रोल में रहने के साथ-साथ दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम रहता है। क्योंकि इसमें लाइकोपीन पाई जाती है। तरबूज देर रात खाना नहीं चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।