Home Remedies for Rats: चूहे घर के सारे सामान को तहस-नहस कर देते हैं और गंदगी भी काफी फैलाते हैं। कई बार तो ये आपकी कोई फेवरेट नई ड्रेस कुतर देते हैं। जिससे आपको गुस्सा भी आ जाता है कि बस लोग चूहों से निजात पाने के लिए दो ही तरीके अपनाते हैं। एक जाल में चूहे पकड़कर बाहर फेंक कर आना या फिर पॉइज़न रख देते हैं।
इन दोनों ही तरीकों में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप बिना पकड़े या फिर बिना जहर दिए चूहों को घर से भगाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे करके आप अपने घर से चूहों का आतंक खत्म कर सकते हैं।
Home Remedies for Rats: चूहे भगाने के घरेलु उपाय

1. मिंट का करें इस्तेमाल
आप चूहों को भगाने के लिए मिंट ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप पुदीना का तेल लेकर इसे कॉटन बॉल्स पर डाल दीजिए। ये कॉटन बॉल्स आप अपने घर में अलग-अलग जगहों पर डालें। इसकी गंध बहुत तेज होती है, जिससे चूहे भाग जाते हैं। ऑयल को कॉटन बॉल की जगह कोनों में स्प्रे भी किया जा सकता है। आप चाहे तो मेन्थॉल क्रिस्टल का यूज भी कर सकते हैं, ये ज्यादा तेजी से असर दिखा सकता है।
2. नेफ्थलीन बॉल्स आएंगी काम
नेफ्थलीन बॉल्स को फिनाइल की गोलियां भी कहा है। चूहे भगाने के लिए ये आपके काफी काम आ सकती है। इसके लिए आप इन बॉल्स को घर के कोनों में अलग-अलग जगहों पर डाल सकते हैं। जहां से चूहे आते हैं। इसके अलावा आप इन बॉल्स की पीसकर डिटर्जेंट पाउडर में मिलाकर कोनों में डाल दें। इससे चूहे भाग जाते हैं, क्योंकि इसकी स्मेल बहुत ज्यादा तेज होती है।
3. लाल मिर्च पाउडर
आप लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल भी चूहे भगाने के लिए कर सकते हैं। जिन जगहों से चूहे आते हैं, वहां पर लाल मिर्च का स्प्रे किया जा सकता है। इससे वो उस जगह पर दोबारा नहीं आते हैं। इसे आप थोड़े-थोड़े दिन पर दोहराते रहें, इस बात का ध्यान रखें कि लाल मिर्च पाउडर का स्प्रे उन जगहों पर बिल्कुल भी न करें। जहां पर बच्चे या फिर पालतू जानवर पहुंचते हो।
4. कपूर आएगा काम
चूहों को भगाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। ये बेहद सस्ता और आसान तरीका है, क्योंकि कपूर की स्मेल आपको भी परेशान नहीं करेगी। कपूर को पीस लें और फिर इसे अपने घर में कोनों में डाल दें। इसके साथ ही अलमारी के नीचे, बेड के नीचे और जिन जगहों से चूहे आते हैं। वहां पर भी कपूर का पाउडर डालें। आप चाहे तो कपूर के तेल का स्प्रे भी कर सकते हैं।
Also Read: सिर्फ 5 मिनट में घर से गायब होंगी छिपकलियां, अपनाएं ये Smart देसी जुगाड़


Download Android App
Download iOS App




