सावधान! फेफड़ों को कमजोर बना सकती है टीबी, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

Summary :

TB Patient Safety Tips: टीबी यानी तपेदिक यह एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करती है। यह बीमारी हवा के जरिए तेजी से फैलती है, इसलिए मरीज को अपनी और दूसरों की सुरक्षा का बहुत ध्यान रखना चाहिए। सही इलाज, सावधानी और अनुशासन से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। अगर मरीज कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो वह न केवल खुद जल्दी स्वस्थ हो सकता है, बल्कि दूसरों को संक्रमण से भी बचा सकता है। आइए जानते हैं इससे बचने के घरेलु उपाय क्या-क्या हैं। TB Patient Safety…

TB Patient Safety Tips: टीबी यानी तपेदिक यह एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करती है। यह बीमारी हवा के जरिए तेजी से फैलती है, इसलिए मरीज को अपनी और दूसरों की सुरक्षा का बहुत ध्यान रखना चाहिए। सही इलाज, सावधानी और अनुशासन से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। अगर मरीज कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो वह न केवल खुद जल्दी स्वस्थ हो सकता है, बल्कि दूसरों को संक्रमण से भी बचा सकता है। आइए जानते हैं इससे बचने के घरेलु उपाय क्या-क्या हैं।

TB Patient Safety Tips: टीबी से बचाव के लिए करें ये उपाय

TB Patient Safety Tips
TB Patient Safety Tips (Source: Social Media)

1. नियमित और पूरा इलाज लें

टीबी का इलाज कभी भी बीच में नहीं छोड़ना चाहिए।अगर आप ऐसा करते हैं, तो ये सबसे बड़ी गलती होती है। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों को समय पर और पूरा कोर्स खत्म करना बेहद जरूरी होता है। अधूरा इलाज बीमारी को और खतरनाक बना सकता है।

2. मास्क का उपयोग करें

अगर आप टीबी के मरीज हैं, तो आपको हमेशा मास्क पहनना चाहिए, खासकर जब वह लोगों के बीच हो। इससे खांसने या बोलने के दौरान फैलने वाले बैक्टीरिया दूसरों तक नहीं पहुंचते हैं।

3. खांसते-छींकते समय सावधानी

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या टिश्यू से ढकें। इस्तेमाल किए गए टिश्यू को तुरंत डस्टबिन में डालें। ताकि बैक्टीरिया न फैले।

4. साफ-सफाई का ध्यान रखें

अपने आसपास साफ़-सफाई रखें, ताकि सांस लेने में तकलीफ न हो और ताज़ी हवा का प्रवाह हो सके कमरे की खिड़कियां खुली रखें, ताकि ताजी हवा आती रहे। टीबी के बैक्टीरिया बंद और गंदे माहौल में ज्यादा फैलते हैं।

5. पौष्टिक आहार लें

टीबी के मरीज को अपनी डाइट पर बहुत ध्यान देना चाहिए। प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर भोजन जैसे दूध, दाल, अंडे, हरी सब्जियां और फल जरूर खाएं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है।

6. पर्याप्त आराम करें

शरीर को जल्दी ठीक होने के लिए बहुत ज्यादा आराम की जरूरत होती है। इसलिए मरीज को पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए और ज्यादा शारीरिक मेहनत से बचना चाहिए।

7. धूम्रपान और शराब से दूर रहें

सिगरेट और शराब फेफड़ों को कमजोर बनाते हैं, जिससे बीमारी और गंभीर हो सकती है। इसलिए इनसे पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी है।

8. दूसरों से दूरी बनाए रखें

इलाज के शुरुआती दिनों में मरीज को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए और छोटे बच्चों व बुजुर्गों से दूरी रखनी चाहिए, क्योंकि उन्हें संक्रमण जल्दी हो सकता है, तो इस बात का खास ख्याल रखें। डॉक्टर के बताए अनुसार समय-समय पर जांच करवाते रहें। इससे यह पता चलता है कि इलाज सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।

Also Read: Cigarette की लत से पाना चाहते हैं छुटकारा? आजमाएं ये 6 असरदार और Practical Tips

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।