Home Remedies for Lizard Repellent: गर्मियां आते ही घर में छिपकलियां दिखने लगती हैं। वैसे तो ये कीड़े खाकर हमारी मदद ही करती हैं, लेकिन डर बना रहता है कि कहीं ये खाने में न गिर जाएं। क्योंकि इनके शरीर में जहर होता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। साथ ही, कई लोगों को खासकर महिलाओं को इनसे बहुत ज्यादा डर लगता है। अगर आप थोड़ी सफाई रखें और कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं, तो पेस्ट कंट्रोल के बिना भी इन्हें घर से भगाया जा सकता है।
Home Remedies for Lizard Repellent: छिपकली के भगाने के तरीके
1. लहसुन का इस्तेमाल

लहसुन की कलियां छीलकर घर के कोनों में रख दें। लहसुन की महक बहुत तेज होती है, जो छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। यह एक प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है और छोटे-मोटे कीड़ों को भी दूर रखता है।
2. अंडे के छिलकों का नुस्खा
अगर आपके घर में अंडे इस्तेमाल होते हैं, तो उनके छिलकों को खिड़कियों और दरवाजों पर रख दें। माना जाता है कि इनकी गंध से छिपकलियां भाग जाती हैं। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है, लेकिन बहुत से लोग इसे कारगर मानते हैं।
3. घर पर बनाएं नेचुरल स्प्रे

आप पुदीना, मेन्थॉल या नीलगिरी (Eucalyptus) के तेल में थोड़ा पानी मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसे घर की दीवारों और कोनों पर छिड़क दें। इन तेलों की तेज खुशबू और ठंडक छिपकलियों को दूर रखने में बहुत असरदार होती है।
4. साफ-सफाई है सबसे जरूरी
छिपकलियों को रोकने के लिए घर को साफ रखना बहुत जरूरी है। रात में किचन का सिंक और बर्तन साफ करके सोएं और खाना कभी खुला न छोड़ें। कूड़ा रोज बाहर फेंकें और रात में बेवजह लाइट न जलाएं। घर में कबाड़ या खाली डिब्बे जमा न होने दें, क्योंकि छिपकलियां इन्हीं में छिपती हैं। स्टोर रूम और कोनों की सफाई पर खास ध्यान दें।


Download Android App
Download iOS App




