घर को बनाना है Modern और हरा-भरा? इन 5 शानदार Indoor Plants से अपने कमरों को दें एक Royal Look

Summary :

Summer Indoor Plant For Room: गर्मी में हर किसी को पौधों से ज्यादा लगाव हो जाता है, क्योंकि घर में इसे लगाने से हमारा घर हरा-भरा तो रहता ही है साथ ही कुछ खूबसूरत पौधों को लगाकर आप अपने घर की शोभा भी बढ़ा लेते हैं। हर किसी की चाहत होती है कि उनका घर सबसे सुंदर नजर आए। अपने रूम को डेकोरेट करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के आइडियाज अपनाते हैं। वॉल डेकोर जैसे पेंटिंग्स, वॉल स्टिकर्स या वॉल पेंट के जरिए लोग कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इसके अलावा आप इंडोर प्लांट्स से भी आप अपने रूम…

Summer Indoor Plant For Room: गर्मी में हर किसी को पौधों से ज्यादा लगाव हो जाता है, क्योंकि घर में इसे लगाने से हमारा घर हरा-भरा तो रहता ही है साथ ही कुछ खूबसूरत पौधों को लगाकर आप अपने घर की शोभा भी बढ़ा लेते हैं। हर किसी की चाहत होती है कि उनका घर सबसे सुंदर नजर आए। अपने रूम को डेकोरेट करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के आइडियाज अपनाते हैं। वॉल डेकोर जैसे पेंटिंग्स, वॉल स्टिकर्स या वॉल पेंट के जरिए लोग कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

इसके अलावा आप इंडोर प्लांट्स से भी आप अपने रूम को खूबसूरत बना सकते हैं। आप रूम में लंबे इंडोर प्लांट्स को लगा सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं, 5 ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में, जो आपके घर को ऑक्सीजन के साथ-साथ एक खूबसूरत लुक देंगे।

Summer Indoor Plant For Room: गर्मी के दौरान लगाएं ये पौधे

1. रबर प्लांट लगाएं

Rubber Plant
Rubber Plant (Source: Social Media)

अगर आप रबर प्लांट को लगाते हैं, तो इसकी चमकदार हरी पत्तियां कमरे में ताजगी का एहसास दिलाती हैं और रूम को और भी खूबसूरत लुक देती है। रबर प्लांट का केयर करना बेहद आसान होता है। आप इसे लिविंग रूम, ऑफिस या बेडरूम में किसी भी कोने में रख सकते हैं।

2. स्नैक प्लांट लगाएं

snake plant
snake plant (Source: Social Media)

स्नैक प्लांट भी एक खूबसूरत पौधा है। इसके लंबी, सीधी और हरे रंग की पत्तियां किसी भी कमरे की शान और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। इसे सजावट के लिए रखना आसान है और यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ जाता है।

3. बैंबू पाम लगाएं

Bamboo Palm Plant
Bamboo Palm Plant (Source: Social Media)

बैंबू पाम एक सुंदर इनडोर पौधा है, जिसे आप घर या ऑफिस में लगा सकते हैं। इसकी लंबी और पतली पत्तियां बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं, जिससे यह सजावट के लिए बेहद आकर्षक लगता है। ये पौधा कम रोशनी और कम देखभाल में भी आसानी से पनप जाता है।

4. मोनस्टेरा प्लांट लगाएं

मोनस्टेरा प्लांट अपने बड़े, कटे-फटे हरे पत्तों के लिए जाना जाता है। इसकी पत्तियों की अनोखी बनावट और आकार किसी भी कमरे के लुक को और भी आकर्षक बना देती है।

5. फिडल लीफ फिग लगाएं

Green Feedle Leaf
Green Feedle Leaf (Source: Social Media)

रूम की सुंदरता बढ़ाने के लिए फिडल लीफ फिग भी एक अच्छा ऑप्शन है। फिडल लीफ फिग के पत्ते काफी बड़े साइज के होते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। बड़े कमरे, लिविंग रूम या ऑफिस स्पेस में आप इस पौधे को रख सकते हैं।

Also Read: गर्मियों में मिलेगी ताज़ी हवा! Garden की खूबसूरती बढ़ाने के लिए Best हैं ये 5 Summer Flowers

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।