Rani Mukerji Mardaani Role: बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में वर्दी हमेशा से शक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। लेकिन जब इसे एक्ट्रेसेस ने पहना, तो उन्होंने इसे सिर्फ एक कॉस्ट्यूम नहीं रहने दिया, बल्कि उसे पूरी तरह जिया। इन किरदारों में बाहरी ताकत के साथ-साथ अंदरूनी मजबूती, इमोशनल गहराई और इंसानियत भी नजर आई।
Rani Mukerji Mardaani Role: वर्दी में दिखा दमदार अवतार, सिर्फ रोल नहीं बल्कि जिम्मेदारी निभाई

Rani Mukerji ने फिल्म Mardaani में शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाकर एक निडर और सख्त पुलिस ऑफिसर की छवि बनाई। उनका आत्मविश्वास और न्याय के लिए लड़ने का जज्बा दर्शकों को खूब पसंद आया। वहीं Shefali Shah ने Delhi Crime में वर्तिका चतुर्वेदी का रोल निभाया, जो शांत लेकिन बेहद मजबूत लीडरशिप की मिसाल बनीं। उन्होंने दिखाया कि असली ताकत शोर में नहीं, बल्कि सही फैसलों में होती है।
Lady Singham: शांत स्वभाव में छिपी ताकत ने जीता दिल

इन एक्ट्रेसेस ने यह साबित किया कि हर बार ताकत दिखाने के लिए ऊंची आवाज या एग्रेसिव रवैया जरूरी नहीं होता। कई किरदार ऐसे रहे, जिन्होंने अपने संयम और सिम्पलिसिटी से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।
Yami Gautam ने Dasvi में जेल सुपरिंटेंडेंट ज्योति देसवाल का किरदार निभाया। उनका शांत लेकिन सख्त रवैया यह दिखाता है कि असली पावर कंट्रोल में होती है। Mona Singh ने Kohrra में अपने छोटी एक्टिंग से यह साबित किया कि बिना ज्यादा बोले भी गहरी छाप छोड़ी जा सकती है। इसी तरह Kubbra Sait ने Sankalp में डीसीपी परवीन शेख का रोल निभाकर अपने बॉडी लैंग्वेज और स्टेबिलिटी से दर्शकों को प्रभावित किया।
Strong Female Characters Bollywood: छोटे शहर से लेकर बड़े केस तक, हर किरदार में दिखी सच्चाई

आज की एक्ट्रेसेस सिर्फ ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीन से जुड़े किरदारों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। Sonakshi Sinha ने Dahaad में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी का किरदार निभाया। छोटे शहर के बैकग्राउंड में उनकी एक्टिंग में बेहद रियल और जुड़ाव भरा लगा। वहीं Bhumi Pednekar ने Daldal में एक स्त्रुग्ग्लिंग पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया, जो हर हाल में अपने कर्तव्य को निभाती है। उनका अभिनय कच्चा, सच्चा और बेहद प्रभावशाली नजर आया।
इन सभी एक्ट्रेसेस ने अपने दमदार एक्टिंग से यह साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ ताकत या रुतबे का सिंबल नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और इंसानियत का भी प्रतीक है। उनके किरदारों ने दर्शकों को एक नया नजरिया दिया है, जहां महिला शक्ति सिर्फ दिखती नहीं, बल्कि महसूस भी होती है।
Read More: Dhurandhar 2 में ‘बड़े साहब’ का खुलासा! फैंस के सारे अंदाज़े निकले गलत, इस एक्टर ने जीता दिल..


Download Android App
Download iOS App




