Homemade Toner for Winter: सर्दियों का मौसम वैसे तो सबका मनपसंद होता है लेकिन इस मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ठंड की वजह से त्वचा रुखी और बेजान सी दिखने लगती है। दरअसल, सर्दियों में स्किन की नमी भी छिन जाती है, यही वजह है कि स्किन में ड्राइनेस हो जाती है।
हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा मुलायम, चमकदार और मॉइस्चर से भरी रहे। ऐसे मौसम में त्वचा को कोमल और हाइड्रेटेड रखने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की नहीं, बल्कि एक आसान और प्राकृतिक उपाय की जरूरत होती है। रोज़ वॉटर और ग्लिसरीन का मिश्रण ठंड में त्वचा के लिए किसी जादू से कम नहीं माना जाता। यह स्किन को नमी देता है, रूखापन दूर करता है और चेहरे पर तुरंत ग्लो लाता है। घर में बना गुलाब – ग्लिसरीन वाटर पूरी तरह सुरक्षित, नैचुरल और बेहद आसानी से तैयार हो सकता है।
Homemade Toner for Dry Skin: रोज – ग्लिसरीन वाटर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

रोज़ वॉटर और ग्लिसरीन को मिलाकर बना यह मिश्रण एक नैचुरल स्किन टोनर की तरह काम करता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड, मुलायम और चमकदार बनाता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए—1 कप ताज़े गुलाब की पंखुड़ियां, 1 कप पानी, 2–3 चम्मच ग्लिसरीन और स्टोर करने के लिए एक कांच की बोतल।
Homemade Toner for Winter: घर पर रोज़ -ग्लिसरीन वाटर कैसे बनाएं?

एक पैन में पानी गर्म करें और उबाल आने दें। इसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालें और धीमी आंच पर 7–10 मिनट तक पकाएं। जब पंखुड़ियां रंग छोड़ दें और पानी हल्का गुलाबी दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद पंखुड़ियों को छान लें। आपका घर का बना रोज़ वाटर तैयार है। तैयार रोज़ वाटर लें और उसमें 2–3 चम्मच ग्लिसरीन डालें। मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे साफ, एयरटाइट कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें।
Homemade Toner for Winter: कैसे इस्तेमाल करें?

रुई की मदद से इसे चेहरे पर टोनर की तरह लगाएं। रात को सोने से पहले इस्तेमाल करना सबसे प्रभावी होता है। मेकअप से पहले इसे प्राइमर की तरह भी लगाया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




