ठंड से राहत दिलाएगा गरमागरम Sweet Corn Soup, देखें रेसिपी

Summary :

एक पैन में मक्खन गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें

सामग्री: 2 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न, 1 कप सब्जी या चिकन स्टॉक, 1 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ), 1-2 लहसुन की कलियां (कुटी हुई), 1 चम्मच मक्खन, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

एक पैन में मक्खन गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें

पैन में उबले हुए स्वीट कॉर्न के दाने डालें और कुछ मिनट तक भूनें

अब इसमें सब्जी या चिकन स्टॉक डालें और उबालें

उबले हुए सामग्री को एक ब्लेंडर में डालें और चिकना पेस्ट बना लें

पेस्ट को वापस पैन में डालें, पानी या स्टॉक मिलाकर सूप को गर्म करें

स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएं

कटोरे में डालें, हरी धनिया से सजाएं गरमागरम सर्व करें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।