स्वतंत्रता दिवस का मौका हो और ऑफिस में एथनिक या Tricolor थीम रखी गई हो, तो हर कोई सबसे अलग और ग्रेसफुल दिखना चाहता है। लेकिन अक्सर लोग वही ट्रेडिशनल सफेद कुर्ता और हरा-केसरिया दुपट्टा पहनकर तैयार हो जाते हैं।
अगर आप इस बार भीड़ से अलग हटकर सोबर, प्रोफेशनल और यूनिक लुक चाहती हैं, तो अपने एथनिक स्टाइल में थोड़ा सा फ्यूजन और एलिगेंस जोड़ें। इस 15 अगस्त ऑफिस में पहनने के लिए ये रहे 4 बेहद स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज।
Indo Western Fusion

अगर आप ऑफिस में पूरे दिन कम्फर्टेबल रहने के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी चाहती हैं, तो यह फ्यूजन स्टाइल आपके लिए बेस्ट है। सफेद,ऑरेंज या हल्के हरे रंग का चिकनकारी/खादी का शॉर्ट कुर्ता चुनें। इसे डार्क ब्लू या लाइट वॉश एंकल-लेंथ जीन्स के साथ पेयर करें। कानों में Oxidised झुमके और पैरों में कोल्हापुरी चप्पल या जूती पहनें। यह लुक पूरी तरह से इंडो-वेस्टर्न है, जो ऑफिस के वर्क कल्चर के हिसाब से बहुत स्मार्ट और कम्फर्टेबल लगता है।
Linen Saree/ Cotton Saree

साड़ी हमेशा से ही भारतीय महिलाओं की पहली पसंद रही है। स्वतंत्रता दिवस पर ट्रेडिशनल कॉटन या लिनन साड़ी आपको एक रॉयल और देशभक्ति भरा लुक देती है। सफ़ेद, ऑफ-व्हाइट या हरे रंग की हैंडलूम/लिनन साड़ी पहनें। इसे प्लेन रखने के बजाय कमर पर एक पतली लेदर या एथनिक फैब्रिक बेल्ट लगाएं।
Block/Pastel Tricolor Set

अगर आप तीनों रंगों ऑरेंज , सफेद, हरा को अपने आउटफिट में शामिल करना चाहती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा भड़कीला नहीं दिखना चाहतीं, तो पेस्टल शेड्स का चुनाव करें। सफेद कुर्ते के साथ हल्का ऑलिव/पिस्ता ग्रीन प्लाजो और सॉफ्ट पीच/ऑरेंज कॉटन दुपट्टा लें।सिंपल घड़ी और फ्लैट्स या ब्लॉक हील्स के साथ लुक पूरा करें।
Cape/Shrug Style

कुर्ता-पायजामा से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो लॉन्ग केप या श्रग वाला आउटफिट चुनें। प्लेन व्हाइट या ऑफ-व्हाइट अनारकली या मैक्सी ड्रेस के ऊपर ग्रीन या ऑरेंज टोन का बंधेज/अजरख प्रिंटेड श्रग पहनें। बालों को हाफ-पिन अप करें या मेसी बन बनाएं।



Download Android App
Download iOS App




