Jamun Buying Tips: गर्मियों में वरदान है खट्टा-मीठा जामुन, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, कभी नहीं निकलेंगे खराब या कच्चे

Summary :

गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर ऐसे फलों का सेवन करते हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो। इस मौसम में बाजार में कई ऐसे फल आते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे, जामुन की जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सीजन आते ही हर कोई इस खट्टे-मीठे और रसीले फल का स्वाद लेना चाहता है, लेकिन कई बार बाजार से लाए गए जामुन या तो बहुत ज्यादा खट्टे निकल जाते हैं या फिर अंदर से खराब होते हैं। अगर आप भी…

गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर ऐसे फलों का सेवन करते हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो। इस मौसम में बाजार में कई ऐसे फल आते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे, जामुन की जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सीजन आते ही हर कोई इस खट्टे-मीठे और रसीले फल का स्वाद लेना चाहता है, लेकिन कई बार बाजार से लाए गए जामुन या तो बहुत ज्यादा खट्टे निकल जाते हैं या फिर अंदर से खराब होते हैं। अगर आप भी मीठे और ताजे जामुन खरीदना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान टिप्स देख सकते हैं।

जामुन खरीदने के टिप्स

Tips for buying Jamun
Tips for buying Jamun (Source: Social Media)
  • हमेशा साफ-सुथरे और अच्छी दुकान या ठेले से ही जामुन खरीदें।
  • जो जामुन सीधे जमीन पर रखकर बेचे जा रहे हों, उन्हें लेने से बचें, क्योंकि उनमें धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया हो सकते हैं।
  • पत्तों के साथ मिलने वाले जामुन अक्सर ज्यादा ताजे होते हैं, क्योंकि उसे सीधे पेड़ों से तोड़कर बेचा जाता है।

मीठे जामुन की पहचान कैसे करें

  • गहरे काले या गहरे जामुनी रंग के जामुन सबसे ज्यादा मीठे होते हैं। अगर जामुन का रंग हल्का लाल या हरा दिख रहा है, तो वो अभी ठीक से पका नहीं है और खाने में है।
  • अच्छे और मीठे जामुन चमकदार और साफ होते है। अगर जामुन बहुत ज्यादा सूखा या मुरझाया हुआ लग रहा है, तो वो पुराना हो सकता है।
  • जामुन को उंगली से हल्का सा दबाकर देखें। वो ज्यादा टाइट या गला हुआ नहीं होना चाहिए। हल्का सा मुलायम जामुन खाने में मीठा लगता है।
  • हमेशा छोटे या बड़े आकार के जामुन ही लें। बहुत छोटे जामुन में गुठली बड़ी होती है और गूदा कम होता है।

गर्मियों में जामुन खाने के फायदे

how to choose Jamun
how to choose Jamun (Source: Social Media)
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
  • जामुन खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और एसिडिटी नहीं होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
  • इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
  • जामुन में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

Also Read: Benefits of Yoga for Glowing Skin: बिना पैसे खर्च किए पाना चाहते हैं नेचुरल ग्लो? अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 आसान योग टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।