5 Ring Wear Simple Ring for Summer: गर्मियों के मौसम में भारी-भरकम ज्वेलरी पहनना काफी मुश्किल हो जाता है। पसीने के कारण गले में हार या उंगली में भारी अंगूठी पहनने से आप काफी भारी महसूस कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी खुद को स्टाइलिश और कूल बनाए रखना चाहती ,हैं तो सिंपल रिंग्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इस समर सीजन अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो आज हम आपको 5 तरह की सिंपल रिंग्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप एलिगेंट और फैशनेबल नजर आएंगी।
5 Ring Wear Simple Ring for Summer: गर्मियों में पहनने के लिए रिंग्स
1. Sleek Band Rings

पतली बैंड रिंग्स गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट होती हैं। ये वजन बहुत हल्का होता हैं जिससे उंगलियों में पसीना जमा नहीं हो पाता है। आप इसे अपनी किसी भी उंगली में पहन सकती हैं। इसे ऑफिस वियर या कॉलेज वियर के साथ कैरी करना बेहद आसान होता है।
2. Pearl Rings

मोती अपनी अलग-अलग तरह की खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। गर्मियों में सफेद मोती वाली सिंपल अंगूठी देखने में बेहद क्लासी लगती है, ये आंखों को ठंडक का अहसास कराती है। इसे आप कॉटन के कुर्ते या वाइट ड्रेस के साथ पहन सकते हैं।
3. Minimalistic Stone Rings

आपको चमक-धमक पसंद है, तो छोटे पत्थरों वाली ये रिंग आपके हांथों की शोभा बढ़ा देगी। गर्मियों में हल्के रंगों के पत्थर जैसे बेबी पिंक, स्काई ब्लू या मिंट ग्रीन रंग के स्टोन वाली रिंग्स बहुत ट्रेंड में रहती हैं। ये आपकी उंगलियों को खूबसूरत लुक देती हैं।
4. Boho Silver Rings

अगर आप इंडो-वेस्टर्न कपड़ों की शौकीन हैं, तो चांदी या ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर की सिंपल रिंग्स आपके लुक और भी एलिगेंट बना देगी। इसमें बहुत ज्यादा डिजाइन की जगह अगर आप सिर्फ एक प्लेन सिल्वर रिंग पहनती हैं, तो यह जींस-टॉप और समर ड्रेसेस के साथ बेहद कूल लगती है।
5. Adjustable Knot Rings

गर्मी की वजह से उंगलियों में थोड़ी सूजन होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी एडजस्टेबल रिंग्स की तलाश में हैं, तो आप नॉट डिजाइन वाली सिंपल रिंग्स पहन सकती हैं। ये आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है इन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से ढीला या टाइट कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




