शादी के लिए चुनें Perfect Nose Chain, कुंदन वर्क से लेकर Multi-Layered Moti, यहां देखें Gorgeous and Royal Designs

Bridal Nath Chain Designs

Bridal Nath Chain Designs: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान लोग तरह-तरह की ड्रेस और ज्वेलरी की शॉपिंग करते हैं। शादियों में दुल्हन का श्रृंगार तब तक अधूरा माना जाता है जब तक वो नथ न पहनें। सोलह श्रृंगार में नथ को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आजकल ऐसी बहुत सारी ज्वेलरी हैं, जो काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में हैं। सिर्फ नथ ही नहीं, बल्कि उसके साथ जुड़ी हुई चेन हमारे लुक को और ज्यादा निखारती है। ये न केवल नथ को सहारा देती है, बल्कि दुल्हन के चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए नथ डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां देखिए Latest Nath Chain Designs।

Bridal Nath Chain Designs: शादी में पहनने के लिए लेटेस्ट डिजाइन

1. Kundan Work Nose Chain

wedding nath chain
wedding nath chain (Source: social media)

कुंदन वाली नथ हमेशा ट्रेंड में रहती है। अगर आप भी एक रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो कुंदन वर्क वाली चेन को चुन सकती हैं। शादी में पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन होती है इस नथ में सफेद मोती और बारीक कुंदन का बारीक काम होता है अगर आप इसे लाल या मैरून रंग के लहंगे के साथ वियर करेंगी तो ये बेहद खूबसूरत लुक देगा।

2. Multi-Layered Pearl Chain

Bridal Nath Chain Designs
Bridal Nath Chain Designs (Source: social media)

आजकल सिंगल चेन की जगह दो या तीन परतों वाली मोती की चेन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ये डिजाइन सिर के एक हिस्से को पूरी तरह कवर कर लेती है, इसे पहनने से दुल्हन को वी और शानदार लुक मिलता है। अगर आप इसे पेस्टल शेड के लहंगों के साथ पहनती हैं तो ये बेहद खूबसूरत लगती है।

3. Floral Design Chain

Bridal Nath Chain Designs
Bridal Nath Chain Designs (Source: social media)

अगर आपकी भी शादी दिन में होने वाली है और आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो सोने या चांदी के बेस पर छोटे-छोटे रंगीन फूलों वाले डिजाइन को सलेक्ट कर सकती हैं। इस नथ में आपको मीनाकारी का खूबसूरत वर्क देखने को मिल जाएगा जो आपके गहनों को एक फ्रेश लुक देगा।

4. Gold Ghungroo Chain

Bridal Nath Chain Designs
Bridal Nath Chain Designs (Source: social media)

राजस्थानी और मारवाड़ी दुल्हनों के बीच घुंघरू वाली नथ चेन बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। इस चेन के नीचे वाले हिस्से में छोटे-छोटे सोने के घुंघरू लगे होते हैं, जो आपके चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं।

5. Minimalistic Fine Chain

Latest Nath Chain Designs
Latest Nath Chain Designs (Source: social media)

बहुत सी दुल्हनों को भारी गहने पसंद नहीं होते हैं, उनके लिए ये एकदम बारीक सोने की चेन या सिर्फ एक मोतियों वाली लकीर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ये सादगी के साथ चेहरे की चमक को और भी ज्यादा बढ़ाती है।

Also Read: Jewellery जो बढ़ाएगी आपका Confidence, इस गर्मी अपने Wardrobe में शामिल करें ये 5 Elegant और Affordable Accessories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।