5 Jewellery for College Girls: अगर आप भी कॉलेज और ऑफिस में एक ही तरह का फैशन सेंस करके बोर हो चुकी हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप किसी पार्टी, फंक्शन या ऑफिस, कॉलेज जाते हैं, तो वहां अपना स्टाइल और पर्सनालिटी को दिखाने का भी एक शानदार मौका होता है। कॉलेज जाने वाली लड़कियां अक्सर ऐसे लुक की तलाश में रहती हैं, जो क्लासी भी हो और पहनने में आरामदायक हो।
अगर आप रोजाना पहनने के लिए सही एक्सेसरीज चुनती हैं, तो इससे आपको बेहद कंफर्टेबल महसूस होता है। ये ज्वेलरी सिंपल कुर्ते या टॉप को भी एक स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं , ट्रेंडिंग ज्वेलरी के बारे में, जिसे आप इस गर्मी अपने लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
5 Jewellery for College Girls: यहां देखें कॉलेज गर्ल्स के लिए ट्रेंडिंग ज्वेलरी
1. Oxidized Earrings

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसे आप किसी भी कुर्ती या मैचिंग टॉप के साथ आसानी से पहन सकती हैं। अगर आप भी अपने कॉलेज और ऑफिस के फैशन सेंस में सबसे हटकर दिखना चाहती हैं, तो आज से ही अपने लिस्ट में ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी को शामिल कर लीजिए। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। चाहे आपने जींस-टॉप पहना हो या एथनिक कुर्ती, चांदी के रंग के ये झुमके हर आउटफिट के साथ जंचते हैं।
2. Dainty Layered Necklace

अगर आप भी बहुत ज्यादा भारी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती है, तो डेंटी यानी पतली चेन वाले नेकलेस आपके ऊपर खूब जचेंगे। आजकल दो या तीन परतों वाली पतली गोल्ड या रोज-गोल्ड चैन क़ाफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इनमें छोटे-छोटे पेंडेंट जैसे चांद, सितारे या आपके नाम का पहला अक्षर लगा होता है।
3. Statement Finger Rings

अपने हांथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप स्टेटमेंट रिंग्स पहन सकती हैं। ये आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। आप एक हाथ में बड़ी ‘बोहो स्टाइल’ रिंग पहन सकती हैं या फिर उंगलियों में छोटी-छोटी ‘नकल रिंग्स’ का सेट ट्राई कर सकती हैं। कॉलेज में प्रेजेंटेशन या इवेंट के दौरान ये आपको क्लासी और प्रोफेशनल लुक देगा।
4. Stylish Chokers

चोकर हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है। आज भी लोग इसे किसी भी ड्रेस के साथ पहनकर अपने लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना देते हैं। ये एक ऐसी ज्वेलरी है, जो कभी भी पुरानी नहीं होती है। इसका फैशन हमेशा ट्रेंड में होता है। कॉलेज के लिए आप कपड़े वाले, मोतियों वाले या पतले मेटल के चोकर वियर कर सकती हैं। यह आपके गले को एक सुंदर शेप देता है। जिसमें आपका लुक एकदम कैजुअल लगता है। इसे आप ऑफ-शोल्डर टॉप या डीप नेक कुर्तियों के पहन सकती हैं।
5. Trendy Bracelets and Watch

घड़ी के साथ एक पतला ब्रेसलेट या कड़ा पहनना कॉलेज गर्ल्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। आप अपनी पसंद और ड्रेस के अनुसार मोतियों वाले ब्रेसलेट, चार्म ब्रेसलेट या सिंपल मेटल कड़े ले सकती हैं। अगर आप हाफ स्लीव्स वाले कपड़े पहन रही हैं, तो ये आपके हाथों के लुक को कूल और फंकी वाइब देते हैं।



















